{"_id":"5936fb594f1c1b683e8b4578","slug":"14967755281-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खरीफ अभियान में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खरीफ अभियान में तेजी
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सोमवार की देर रात तेज बारिश से किसानों की बाछें खिल गई हैं तो तीन दिनों की उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। खेत में पानी लगने से मंगलवार को किसान धान की नर्सरी डालने में जुट गए। जिन किसानों के खेत नीचे हैं, उन लोगों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। मानसून पूर्व बारिश ने बारिश से खरीफ अभियान में तेजी ला दी है।
वैसे तो 15 जून से धान की रोपाई शुरू होती है। लेकिन हाल के दिनों में छिटपुट बारिश के बाद सोमवार की रात तेज बारिश ने खरीफ की बुआई पहले शुरू हो गई है। खासकर निचले क्षेत्रों में धान की रोपाई तेज हो गई है। पानी घुघली विकास खंड के बरगदवां गांव के किसान सोनू व मनोज मंगलवार को खेत के रोपाई कार्य करा रहे थे। उन्होंने बताया कि इन खेतों में बरसात के समय में पानी लग जाता है। अगर धान की रोपाई में देरी हुई तो जलजमाव से धान की फसल गल जाती है। पिछले दिनों हुई बरसात से किसानों को राहत मिली है। लेकिन बीती रात की बारिश से रोपाई आसान हो गई है। अगर बरसात के पानी का लाभ न लिए जाए तो धान के रोपाई के लिए डीजल से चलने वाले इंजन से रोपाई करवाना पडे़गी। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मोजम्मिल ने कहा कि धान की रोपाई के लिए सही समय 15 जून से 30 जून तक है लेकिन निचली सतह के किसान धान की रोपाई कर रहे हैं। मानसून आने तक ये पौधे तैयार हो जाएंगे और बरसात के समय में किसानों का नुकसान नहीं होगा। उसके अलावा तेज बारिश होने से नगर के मुख्यालय मार्ग, निचलौल मार्ग पर मऊपाकड़, बस स्टेशन परिसर, गोरखपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास, बलियानाला के पास व चिऊरहां मार्ग पर होमगार्ड कार्यालय के बगल में सड़क पर बरसात का पानी लग गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं लोग उमस भरी गर्मी से राहत भी महसूस कर रहे हैं।