फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   144 employees appointed for mlc election

एमएलसी चुनाव के लिए तैनात किए गए 144 कर्मचारी

Wed, 24 Feb 2016 08:26 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
144 employees appointed for mlc election
गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (एमएलसी) 2016 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। मतदान कर्मचारियों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे इन सभी को सदर तहसील सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि कोई भी सरकारी कर्मचारी, अर्ध सरकारी या राजनैतिक लाभ के पद पर तैनात व्यक्ति प्रत्याशियों का एजेंट नहीं बन सकता।
विज्ञापन


गोरखपुर और महराजगंज के 32 बूथों पर होने वाले चुनाव के लिए गोरखपुर में 88 जबकि महराजगंज में 56 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक बूथ पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जबकि प्रत्येक दो से तीन बूथों की निगरानी के  लिए एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी का उपस्थित होना जरूरी नहीं है। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed