फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पहली दफा चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं : राजनाथ सिंह

पहली दफा चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं : राजनाथ सिंह

Sat, 18 May 2019 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पहली दफा चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं : राजनाथ सिंह
रामकोला के जूनियर हाई स्कूल खेल मैदान में भाजपा का विजय संकल्प रैली को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह। और मौजूद लोग । - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में देश आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है। 2030 तक अमेरिका और रूस जैसे धनी देशों को पछाड़ कर भारत आर्थिक रूप से समृद्ध बन जाएगा। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी है, वह कहती है कि सत्ता मिली तो हम देशद्रोह का कानून समाप्त कर देंगे, लेकिन भाजपा देशद्रोह के कानून को इतना सख्त बनाएंगी कि देशद्रोह की बात सोचने वालों के रूह कांप जाएंगे। यह पहला आम चुनाव है, जिसमें महंगाई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रामकोला के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित विजय संकल्प रैली गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों में जितने कार्य नहीं किए, उसे कहीं अधिक मोदी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में काम हुए हैं। उन्होंने 1971 के पाकिस्तान पर भारत की विजय का उल्लेख करते हुए कहा कि कहा कि तब विपक्ष में रहते हुए भी अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को दुर्गा की संज्ञा दी थी। जबकि पुलवामा हमले के विरोध में सेना के एयर स्ट्राइक का कांग्रेस सबूत मांग रही है।
विज्ञापन


बाघा बॉर्डर से पार नहीं आने देंगे महंगाई
राजनाथ सिंह ने कहा कि 1951 से 2004 तक सभी चुनावों में महंगाई मुद्दा रही। पहली बार 2019 के चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में महंगाई 10 से 12 फीसदी है, तो भारत में 2 से 3 फीसदी है। भाजपा महंगाई को पाकिस्तान के बाघा बार्डर से पार नहीं आने देगी। मोदी सरकार ने 50 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त की है। चौकीदार की चौकीदारी से बेनामी संपत्ति वाले देश छोड़कर भाग खडे़ हुए हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार गरीबों को 100 रुपये भेजती है तो, उनके पास सिर्फ 16 रुपये ही पहुंचता था, लेकिन मोदी सरकार लोगों के खाते में धनराशि भेजकर एक लाख दस हजार करोड़ रुपये बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी
राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भारत की अर्थव्यवस्था को सबसे अच्छी बताया है। 2014 के पहले विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत नौवें स्थान पर था, अब पांचवें स्थान पर आ गया है। 2030-31 तक धनवान देशों में शामिल अमेरिका, रूस जैसे देश को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। कुछ लोग भारत में दो प्रधानमंत्री की मांग कर रहे हैं, ऐसे लोग भूल रहे हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed