{"_id":"5cddb19cbdec2207272c44d9","slug":"141558032796-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों दिशाओं में एक ही नारा मोदी-मोदी : शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों दिशाओं में एक ही नारा मोदी-मोदी : शाह
Fri, 17 May 2019 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
maharajganj
maharajganj
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां में जनसभा के दौरान जनता का अभिवादन करते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। चारों दिशाओं में इस समय सिर्फ एक ही नारा गूंज रहा है मोदी-मोदी। विरोधी दल हताश हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इस कारण घबराहट में विरोधी दल के नेता उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद देश में गुस्से में था। पीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक की। पाकिस्तान में आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद पूरा देश जश्न में था पर, पाकिस्तान में और बुआ-बबुआ-राहुल बाबा के कार्यालय में मातम था। इस कार्रवाई का अमेरिका, रशिया, इजराइल आदि देशों ने भी समर्थन किया।
ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को नौतनवां के गाड्सन ग्राउंड पर महराजगंज से पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में आयोजित सभा में कहीं। भाजपा अध्यक्ष ने सर्वप्रथम मां लेहड़ा और महात्मा बुद्ध को नमन किया। इसके बाद पुलवामा हमले में शहीद हुए फरेंदा क्षेत्र के हरपुर बेलहिया टोला निवासी पंकज को श्रद्धांजलि दी तो पूरा पंडाल भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा। उन्होंने कहा कि देश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दे रही है। 50 करोड़ गरीब लोगों को आगे बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने ही किया है। 7 करोड़ गैस चूल्हा, 8 करोड़ घरों में शौचालय, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। बुआ बबुआ की सरकार थी तो क्या हुआ, सब जानते हैं। कांग्रेस की सरकार 55 साल तक चली सरकार ने गरीबों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की। राहुल बाबा और बुआ-भतीजा 5 साल का हिसाब मांग रहे हैं। अपने 55 साल का हिसाब लेकर आ जाओ हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उसका जवाब दे देंगे। दिल्ली में बड़े नेताओं के साथ विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी पंकज ने बहुत प्रयास किया है। पूर्वांचल के गोरखपुर एम्स की स्थापना, संतकबीर अकादमी, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के साथ, गोरखपुर में खाद कारखाने का उद्धार किया गया।
पाकिस्तान गोली मारेगा तो हम बम मारेंगे
मनमोहन की सरकार को अखिलेश और माया ने समर्थन किया। मौनी बाबा मनमोहन सिंह की सरकार में पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काट ले जाया करते था। पर, अब ऐसा नहीं है। बुआ भतीजा और राहुल बाबा सुन लो अगर पाकिस्तान गोली मरेगा तो हम बम से मारेंगे। बातचीत नहीं होगी कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग करने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
दोबारा पीएम बनते ही हटा देंगे अनुच्छेद 370
मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनते ही अनुच्छेद 370 हटा दिया जाएगा। मणिशंकर अय्यर राहुल के गुरु घंटाल हैं। मोदी को अशब्द कहने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। 26 मिनट के संबोधन के दौरान जनसभा में मोदी मोदी के खूब नारे लगे।