फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दूधराम का टिकट कटा, सदल बांसगांव से बसपा प्रत्याशी 

दूधराम का टिकट कटा, सदल बांसगांव से बसपा प्रत्याशी 

Thu, 04 Apr 2019 12:45 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
दूधराम का टिकट कटा, सदल बांसगांव से बसपा प्रत्याशी 
कौड़ीराम (गोरखपुर)। बसपा ने बांसगांव लोकसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक दूधराम का टिकट काट दिया है। अब बसपा सरकार में मंत्री रहे सदल प्रसाद बांसगांव से चुनाव लड़ेंगे। सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज, कौड़ीराम में आयोजित सपा-बसपा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी मंडल के सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन

मायावती का संदेश सुनाते हुए सदल प्रसाद को लोकसभा प्रभारी बनाए जाने का एलान किया।  

सेक्टर प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को धोखा दिया है। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने का झूठ बोलकर सत्ता हासिल कर ली। देश की आबादी 130 करोड़ है। 40 करोड़ लोगों के पास पर्याप्त सुविधा-संसाधन नहीं है। वहीं, सदल प्रसाद ने कहा कि बांसगांव लोकसभा क्षेत्र अभी भी पिछड़ा है। मायावती के प्रधानमंत्री बनने पर विकास की शुरूआत होगी। सभा का संचालन बसपा नेता राधेश्याम भारती ने किया।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, रालोद नेता अंशुमान सिंह,  पूर्व सांसद फिरंगी प्रसाद विशारद,  मंडल प्रभारी संजय पांडेय, राजेश पांडेय, जवाहर लाल मौर्य, असगर अली, रविंद्र यादव, सुमन पासवान, ब्रजेश कुमार, सुधीर कुमार, हरेंद्र यादव, हरि प्रकाश निषाद, वीरेंद्र पांडेय, जटाशंकर राय, सीताराम यादव, श्रवण कुमार शर्मा, मिर्जा कादिर बेग, विंदा सैनी, दयानंद, रामानंद यादव, अनुराग श्रीवास्तव, दुर्बल यादव, मुन्नीलाल यादव, नंदलाल कन्नौजिया, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed