{"_id":"5c671a70bdec22738e36b5b3","slug":"141550260848-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर आंख थी नम, अलविदा भारत मां के वीर सपूतों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर आंख थी नम, अलविदा भारत मां के वीर सपूतों
Sat, 16 Feb 2019 01:30 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला की तरफ से वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को शहरवासियों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों के दिलों में अपने जवानों को खोने का गम था तो उन आतंकियों के प्रति गुस्सा भी, जिन्होेंने ऐसी कायराना हरकत की। अपनी भावनाओं को रोक न पाने वाले युवाओं ने भारत माता का जयघोष किया। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर गुस्से का इजहार किया।
‘अमर उजाला’ की तरफ से शुक्रवार की शाम छह बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। 100 फिट तिरंगे के नीचे शाम को मोमबत्तियां जलीं तो माहौल गमगीन हो गया। हर कोई जवानों को नमन कर रहा था। बड़ी संख्या में आए विद्यार्थियों, शिक्षकों, डॉक्टरों, समाजसेवियों, व्यापारियाें, महिलाओं और खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विश्वविद्यालय मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद, मीडिया समन्वय प्रो. अजय कुमार शुक्ल, एनएसएस समन्वय प्रो. केशव सिंह, ग्लोबल अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. शिव शंकर शाही, अतुल भट्ट, आरपीएम स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सुमित कोहली, मधु कोहली, साहिबा कौर कोहली, शिक्षिका रीना राय, श्रेया सिंह, आराधना, शीतल प्रसाद, चित्रा देवी, जितेंद्र द्विवेदी और राहुल श्रीवास्तव रहे।

अब बदला लेने का वक्त
राइजिंग एंजल्स की अध्यक्ष तूलिका त्रिपाठी, नीतू सिंह, प्रीति द्विवेदी, पूनम गुप्ता, शिवानी गुप्ता, अमिता, निक्की और शालिनी ने कहा कि अब बदला लेने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन