फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपा करेगी धर्म-जाति की राजनीति, सतर्क रहें: इंदलराम

भाजपा करेगी धर्म-जाति की राजनीति, सतर्क रहें: इंदलराम

Sun, 03 Feb 2019 01:17 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
भाजपा करेगी धर्म-जाति की राजनीति, सतर्क रहें: इंदलराम
बीएसपी । - फोटो : डेमो
गोरखपुर। बसपा का मंडल स्तरीय सम्मेलन शनिवार को तारामंडल रोड स्थित एक लॉन में हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य जोन इंचार्ज इंदलराम, गणेश शंकर पांडेय, कल्पनाथ बाबू, ब्रजेश कुमार और विधायक विनय शंकर तिवारी ने किया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव नजदीक है। अब भाजपा धर्म-जाति की राजनीति करेगी। सतर्क रहकर चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने की जरूरत है। सम्मेलन में बजांची निषाद, लालजी भारती और विजय कुमार गौतम को मुख्य जोन इंचार्ज बनाया गया।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में संगठन के कामकाज की समीक्षा की। मुख्य जोन इंचार्ज इंदलराम ने कहा कि भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके बसपा के वोटबैंक में सेंधमारी करना चाहती है लेकिन जनता समझदार है। बहन मायावती प्रधानमंत्री बनेंगी। इससे पहले निषाद पार्टी के नेता सुरेंद्र निषाद ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप के निधन पर शोक जताया गया। जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सदल प्रसाद, दूधराम भारती, डॉ. राम समुझ, रामदेव पासवान, प्रदीप कुमार, ऋषि कपूर, वीरेंद्र पांडेय, मेहताब आलम, बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी श्रवण कुमार निराला, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed