{"_id":"5c54919abdec22271a77b5f1","slug":"141549046170-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजूल की जमीन से थियोसॉफिकल लॉज खाली कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजूल की जमीन से थियोसॉफिकल लॉज खाली कराया
Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सर्वहितकारी थियोसॉफिकल लॉज को जिला प्रशासन ने खाली कराया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। हरिओम नगर के पास करीब डेढ़ एकड़ नजूल की जमीन में बसे सर्वहितकारी थियोसॉफिकल लॉज को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को खाली कराया। प्रशासन ने जमीन को कब्जे में ले लिया। किताबों और फर्नीचर के सामान को एक कमरे में रखकर सील कर दिया गया। सोसाइटी के दावे पर सामान को लौटा दिया जाएगा।
लॉज में कोई रहता नहीं था। सिर्फ समय-समय पर सोसाइटी की तरफ से कार्यक्रम ही कराए जाते थे। थियोसॉफिकल सोसाइटी ने इस जमीन को फ्री होल्ड कराने के लिए डीएम के पास आवेदन किया था। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने आवेदन निरस्त कर जमीन खाली कराने के निर्देश दे दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह नगर निगम प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ शुक्रवार की दोपहर पहुंचे और जमीन खाली कराई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पहले सोसाइटी के एक स्थानीय सदस्य अजय कुमार मिश्र को फोन पर सूचना दी गई, मगर मौके पर कोई पहुंचा नहीं। टीम में अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त और इंस्पेक्टर कैंट भी शामिल थे।