{"_id":"5bb65896867a5528e41a9429","slug":"141538676886-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... ए बाबू तोहके पढ़े आवेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... ए बाबू तोहके पढ़े आवेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ और प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर रेलवे का निरीक्षण किया। साथ ही अपनी विधायक निधि से खरीदी गई फर्नीचर की गुणवत्ता देखी। दल बल के साथ पहुंचे सीएम ने जब विद्यार्थियों से सवाल किया तो पहले वेे झेप गए, लेकिन फिर उनकी झिझक को तोड़ा, फिर इसके बाद विद्यार्थियों ने जवाबों की झड़ी लगा दी। प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर की छात्रा प्रीति से अचानक पूछा कि ... ऐ तोहके पढ़े आवेला, पहले तो प्रीति हक्का बक्का रह गई। मगर सीएम के मुस्कुराते ही सभी ठहाके लगाने लगे। प्रधानाध्यापक ने अंग्रेजी में संडे, मंडे सुनाने को कहा तो झट से प्रीति ने उसे सुनाकर सीएम से शाबासी ली। फिर अनन्या की ओर देखा तो उसने फटाफट एबीसीडी सुनाया। उसके बाद एक ही कक्षा में बैठे कक्षा तीन, चार और पांच के विद्यार्थियों के टेबल पर खुली अंग्रेजी किताबों को खुला देखकर, ...वॉट इज योर नेम और वॉट इज योर फादर्स नेम पूछा तो बच्चों ने तपाक से जवाब दिया। उन्हें शाबासी दी। प्रधानाध्यापक रंभा देवी से बच्चों की संख्या और शिक्षकों की संख्या पूछी। जर्जर भवन पर नाराजगी जाहिर करते हुए, इसे बनवाने के निर्देश दिए।
वहीं प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या में बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी की किताबें पढ़वाकर उनके अक्षरज्ञान को जांचा। प्रधानाध्यापक विभा तिवारी के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या में बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी की किताबें पढ़वाकर उनके अक्षरज्ञान को जांचा। प्रधानाध्यापक विभा तिवारी के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
रात भर चला सफाई अभियान
मुख्यमंत्री के प्राथमिक स्कूलों के निरीक्षण की भनक बेसिक शिक्षा विभाग को लग गई थी। इसी का नतीजा रहा कि बुधवार की देर रात नगर क्षेत्र के 12 विद्यालयों में साफ-सफाई कराई गई। साथ ही छह विद्यालयों के निरीक्षण का प्रस्ताव भी दिया गया जिसे मुख्यमंत्री ने दरकिनार कर दिया। इससे बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर परेशान दिखे।
विज्ञापन