फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रभारी मंत्री ने किया जिले को ओडीएफ घोषित

प्रभारी मंत्री ने किया जिले को ओडीएफ घोषित

Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने किया जिले को ओडीएफ घोषित

विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने किया जिले को ओडीएफ घोषित
25 लोगों को सौभाग्य योजना के लाभ के लिए मिला स्वीकृति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिले को खुले में शौचमुक्त घोषित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समाज कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री इस कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों की मौजूदगी में जिले को खुले में शौचमुक्त घोषित किए जाने के प्रमाण पत्र का विमोचन किया। खुले में शौचमुक्त होने वाले जिलों में महराजगंज 23 वें स्थान पर है। इस दौरान उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत 25 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिया।
प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि जिले में स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने में सभी का योगदान रहा। जिससे जिले को समय से खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया गया। कहा कि ओडीएफ घोषित होने के बाद जिम्मेदारी खत्म नहीं हो रही है बल्कि और बढ़ जाएगी। स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना पडे़गा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधूरे पडे़ शौचालयों का काम जल्द पूरा कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पनियरा ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र का ऑनलाइन विमोचन किया गया। वहीं फरेंदा बुजुर्ग गांव को सांसद पंकज चौधरी, ग्राम पंचायत चौक को डीएम अमरनाथ उपाध्याय, ग्राम पंचायत परतावल के ओडीएफ संबंधी प्रमाण पत्र सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने ऑनलाइन विमोचन किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन लाख शौचालयों के निर्माण कराए गए हैं। यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। योजना का लाभ लेने से कोई वंचित रह गया है तो सत्यापन के बाद उसे भी योजना का अधिकारी लाभ दें। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के यहां तीन माह के भीतर शौचालय का निर्माण करा दिया जाएगा। कहा कि 156 नोडल अधिकारियों, छह सदस्यीय ग्राम प्रधानों की टीम समेत जिले के लोगों का विशेष सहयोग रहा। जिससे जिला ओडीएफ घोषित हुआ। इस दौरान फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, एसपी आरपी सिंह, पीडी राजकरन पाल, डीपीआरओ आरएन यादव के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed