फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sports organized

फुटबाल में पटवलिया, खोखो में बैजनाथपुर विजयी

Sat, 06 Oct 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
sports organized
sports
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में शनिवार को आयोजित तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए अधिक से अधिक बच्चों को इस तरह के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत सौ मीटर की दौड़ से की गई। इसमें प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में मैत्री राजभर व बालक वर्ग में अभिजीत और जूनियर के बालक वर्ग अजय व बालिका वर्ग में नंदनी ने जीत हासिल की। इसी तरह फुटबाल में पटवलिया और खोखो में बैजनाथपुर की टीम को जीत मिली। इन सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान बीईओ एसएन प्रजापति, अनील मिश्र, नित्यानंद दूबे, शाहिद अनवर, अनूप सिंह, तारकेश्वर शुक्ल, मेहरुद्दीन अली, तारिक अनवर, संजीव कुमार, शिवानंद मिश्र, जितेंद्र सिंह, इंद्रजीत, प्रमोद श्रीवास्वत, उमाशंकर सिंह, रेनूबाला सिंह, रमेश गौंड़, भास्कर सिंह, अमरेंद्र सिंह, उमेश तिवारी, प्रवीण पांडेय, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग की दौड़ में चांदनी अव्वल
तमकुहीरोड। क्षेत्र के बैजुपट्टी प्राथमिक विद्यालयपरिसर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बालक व बालिका वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका वर्ग की 50 मीटर, 100 मीटर और 200 सौ मीटर की दौड़ में चांदनी कुशवाहा प्रथम और नेहा गिरि द्वितीय स्थान पर रहीं।

दौड़ में जीत की हैट्रिक लगाने वाली दोनों बालिकाओं को आयोजन समिति ने सम्मानित किया। इसमें बैजुपट्टी, जगदीशपुर, गडहिया चिंतामणि, पिपरा अगरवा, दोमाठ, भावपुर, झडवा, घघवाजगदीश, सुमही संग्राम आदि न्याय पंचायत स्तर के परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।

बालक वर्ग की सौ मीटर और दो सौ मीटर की दौड़ में अफरोज अव्वल तो हरीश व अभिमन्यु दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग के सौ मीटर, दो सौ मीटर और चार सौ मीटर की रेस में निशा कुशवाहा प्रथम और निशा गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बालक वर्ग के सौ मीटर में अरमान व अभिमन्यु शर्मा ने बाजी मारी और शेषनाथ दोनों दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे।


इस दौरान एनपीआरसी शशिकांत, सुमंत मिश्र, प्रेमचंद पांडेय, अख्तर अली, कृष्ण कुमार, श्वेतम मिश्र, हालिम अंसारी, आशीष मोहन दुबे, बिंदु देवी, राजू कुशवाहा, अवधबिहारी सिंह, जालंधर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed