फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रचार थमा, आज बूथों पर पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां

प्रचार थमा, आज बूथों पर पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां

Mon, 20 Nov 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Nov 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
प्रचार थमा, आज बूथों पर पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां
पोलिंग पार्टियों को बूथों तक भेजने के लिए अधिगृ‌हीत की गईं बसें। - फोटो : Amar Ujala
निकाय चुनाव के लिए जिले में सोमवार की शाम पांच बजे चुनावी शोर थम गया। अब कोई भी प्रत्याशी जनसभा, नुक्कड़ सभा या जुलूस निकाल कर प्रचार नहीं कर सकेगा और न ही कहीं लाउडस्पीकर का इस्तेमाल होगा। सिर्फ घर-घर जनसंपर्क की छूट रहेगी।
विज्ञापन


नगर निगम के 718 समेत कुल 863 बूथों पर बुधवार की सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के मद्देनजर मंगलवार की देर शाम तक बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। इसी के मद्देनजर सोमवार को पोलिंग पार्टियों का फाइनल रेंडमाइजेशन हुआ। इसके बाद तय हुआ कि कौन सी पोलिंग पार्टी किस बूथ पर जाएगी। इसकी सूची संबंधित आरओ को उलपब्ध करा दी गई है। ईवीएम का रेंडमाइजेशन रविवार को ही हो चुका था। नगर निगम में ईवीएम और नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से मतदान होगा। उधर, प्रचार थमने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने सभी जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही उड़ाका दल को भी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई वाहन या लाउडस्पीकर से प्रचार न कर सके।
विज्ञापन


निगम के लिए यूनिवर्सिटी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
नगर निगम के मेयर व पार्षद पद के मतदान के लिए मंगलवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी से बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसी तरह सभी नगर पंचायतों में नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए संबंधित तहसीलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पिपराइच के लिए सदर तहसील परिसर, सहजनवां के लिए मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां और कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल के लिए खजनी तहसील से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टियाें को सुबह नौ बजे यूनिवर्सिटी और संबंधित तहसीलों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। दोपहर 12 बजे से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से रवाना होंगी पार्टियां
नगर निगम
वार्ड संख्या 1 से 20 डेलीगेसी बिल्डिंग
वार्ड संख्या 21 से 60 वाणिज्य संकाय
वार्ड संख्या 61 से 70 कन्वेंशन हॉल

नगर पंचायत-
बड़हलगंज, गोला गोला तहसील
बांसगांव बांसगांव तहसील
संग्रामपुर खजनी तहसील
पिपराइच सदर तहसील
सहजनवां मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवा
पीपीगंज कैम्पियरगंज तहसील से
मुंडेरा बाजार चौरीचौरा तहसील से

ड्यूटी से गायब हुए तो होगी कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने चेताया कि मतदान में जिन भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है उन्हें मंगलवार को अनिवार्य तौर पर उपस्थित होना है। कोई भी कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की बूथों के लिए तय रवानगी स्थल पर ही उपस्थिति जांची जाएगी।

बसों से भेजी जाएंगी पोलिंग पार्टियां
सभी पोलिंग पार्टियों को बसों से ही संबंधित बूथों पर ले जाया जाएगा। बूथों पर उनके खाने-पीने का भी प्रबंध किया गया है। नगर निगम के सभी 718 बूथों पर तैनात पोलिंग पार्टियों में एक महिला कर्मचारी भी होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों के रहने, खाने के साथ ही उनकी सुरक्षा के भी मुकम्मल बंदोबस्त किए गए हैं।


बूथों पर पहुंचते ही मिल जाएगा भत्ता 
बूथों पर पहुंचते ही पोलिंग पार्टियों को चुनावी ड्यूटी का भत्ता मिल जाएगा। इसके लिए सोमवार को ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों में ट्रेजरी से करीब 44.01 लाख रुपये वितरित किए गए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मंगलवार को बूथों पर जाकर प्रत्येक पोलिंग पार्टियों को 5100-5100 रुपये देंगे। पोलिंग पार्टियों में पीठासीन अधिकारी को 1550, मतदान अधिकारी प्रथम को 1150, मतदान अधिकारी द्वितीय को 900, मतदान अधिकारी तृतीय को 600 तथा अतिरिक्त मतदान अधिकारी को 900 रुपये भत्ते के तौर पर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed