फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुणे में खुलेगा गोरखपुर की खादी का शोरूम

पुणे में खुलेगा गोरखपुर की खादी का शोरूम

Mon, 20 Nov 2017 08:27 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
पुणे में खुलेगा गोरखपुर की खादी का शोरूम
खादी
गोरखपुर। गोरखपुर के गांधी आश्रम की खादी का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। विदेशों के साथ ही देश के कोने-कोने से यहां की खादी की डिमांड की जा रही है। इसी कड़ी में एक नया नाम महाराष्ट्र स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जुड़ गया है। बोर्ड के चेयरमैन ने गोलघर गांधी आश्रम के सचिव विशेषवर तिवारी को पत्र लिख, पुणे में गोरखपुर की खादी का शोरूम खोलने की इच्छा जताई है। महीने के आखिर तक एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पुणे जाकर, शोरूम से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करेगा।
विज्ञापन


गांधी आश्रम के सचिव विशेषवर नाथ तिवारी ने बताया कि महाराष्ट्र में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का कोई शोरूम नहीं है। वहां खादी का काम करने वाली अन्य संस्थाओं को गोरखपुर से सप्लाई भेजी जाती रही है। खादी की डिमांड को देखकर ग्रामोद्योग बोर्ड ने वहां शोरूम खोलने का मन बनाया है। उधर, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संघ ने भी 13 लाख की खादी की डिमांड की है। जल्द ही सप्लाई उन्हें भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गांधी आश्रम से गोरखपुर, महाराजगंज, और देवरिया के करीब 2200 बुनकर जुड़े हुए हैं। हाथ कती और बुनी होने से इसके दाम अन्य कपड़ों से महंगे होते हैं। प्राकृतिक धागे और रंग से बनी होने से ये हर मौसम में आरामदायक होती है। देश में खादी की डिमांड बढ़ना शुभ संकेत है। फिलहाल, इसपर सरकार की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed