{"_id":"5a020c464f1c1bb6678ba240","slug":"141510083654-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल को और निखारें विद्यार्थी : शिव प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल को और निखारें विद्यार्थी : शिव प्रताप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव के दौरान गीत गातीं छात्राएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के दो दिवसीय वार्षिक समारोह के पहले दिन मंगलवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने इनमें अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसे देख मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल भी मुग्ध हो गए और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें अपना कौशल और निखारने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह जरूरी है कि शिक्षा रोजगार परक हो। युवाओं को भी चाहिए कि वे अपने कौशल का विकास करें और तकनीकी रूप से निपुण हों। अध्यक्षता करते हुए गोरखपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व शिक्षक प्रो. महेश्वर मिश्र ने कहा कि यह महाविद्यालय पूर्वांचल में कॉमर्स की शिक्षा के लिए जाना जाता है, पर यहां के विज्ञान संकाय कि गुणवत्ता भी प्रदेश के उच्च श्रेणी के महाविद्यालय जैसी है।
विशिष्ट अतिथि चौधरी नजमुद्दीन अंसारी ने विद्यार्थियों के अनुशासन की तारीफ की। सुरभि, जुबी, कैमिलिया, शेविया, सलोनी, ज्योति का समूह नृत्य खूब सराहा गया। गरिमा मिश्रा ने गीत ‘मेरे रश्के कमर...’ से खूब वाहवाही लूटी। एतेशामुल हक व प्रद्युम्न भट्ट के गीत ने भी खूब तालियां बटोरीं।