फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नामांकन के दूसरे दिन रहा सन्नाटा, अध्यक्ष पद के पर्चे बिके

नामांकन के दूसरे दिन रहा सन्नाटा, अध्यक्ष पद के पर्चे बिके

Sun, 05 Nov 2017 07:58 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के दूसरे दिन रहा सन्नाटा, अध्यक्ष पद के  पर्चे बिके
महराजगंज। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन संबंधित नामांकन स्थलों पर सन्नाटा रहा। हालांकि पर्चा खरीदने के लिए कुछ लोग अवश्य पहुंचे। नगर पालिका महराजगंज व नौतनवां, नगर पंचायत सिसवा, घुघली, सोनौली, फरेन्दा व निचलौल के अध्यक्ष पद के लिए कई प्रत्याशियों ने 17 पर्चे खरीदे। वहीं, सभासद पद के लिए 140 पर्चे खरीदे गए। नामांकन का दूसरा दिन फीका रहा। अध्यक्ष पद के लिए एक भी प्रत्याशी न पर्चा नहीं भरा। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी आराम से ड्यूटी करते रहे।
विज्ञापन

महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पशुपतिनाथ गुप्ता ने दो सेट पर्चा लिया। वहीं सभासद पद के लिए 27 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत घुघली अध्यक्ष पद के लिए चार पर्चे लिए गए। जबकि सभासद पद के लिए सात पर्चे लिए गए। सिसवा नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद पर कोई पर्चा नहीं बिका। वहीं सभासद पद के लिए 28 पर्चे बिके। निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने तीन सेट पर्चा खरीदा। वहीं सभासद पद के लिए 20 पर्चे खरीदे गए। फरेन्दा में अध्यक्ष पद के एक भी पर्चे नहीं खरीदे गए जबकि सभासद पद के 12 पर्चे बिके और दो सभासदों ने नामांकन किया। नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष के लिए चार, सभासद पद के लिए 21 और नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष के लिए चार और सभासद पद के लिए 38 पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि अनुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को डीएम व एसपी ने तहसील परिसर में नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया तथा पर्चा बिक्री व नामांकन दाखिले की स्थिति की जानकारी ली। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह व एसपी आरपी सिंह ने निचलौल व सिसवा नगर पंचायत के चुनाव में नामांकन के लिए बनाए गए नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। पर्चा बिक्री व दाखिले की स्थिति देखी तथा मौके पर मौजूद आरओ को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। रविवार को सिसवा नगर पंचायत से अध्यक्ष का एक भी पर्चा नहीं बिका तथा सदस्य पद के लिए 28 पर्चे बिकेा। नगर पंचायत निचलौल से अध्यक्ष के लिए अनिल वर्मा ने तीन सेट पर्चा खरीदा जबकि सदस्य पद के 20 पर्चे बिके। कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर निकाय चुनाव में नौतनवां तहसील मुख्यालय पर बने नामांकन केन्द्र से दूसरे दिन रविवार को नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के चार पर्चे बिके। जिसमें दिलीप ने दो सेट एवं मुहम्मद कलीम ने दो सेट पर्चा खरीदा। सदस्य पद के लिये 21 पर्चे बिके। नौतनवां के वार्ड नंबर 12 सिद्धार्थनगर से सदस्य पद के निर्दल प्रत्याशी के रूप में चंद्रावती ने अपना नामांकन दाखिल किया। सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार पर्चे बिके। जिसमें कामना त्रिपाठी ने एक सेट, पुष्पा जायसवाल ने दो सेट एवं हुमा नुसरत ने एक सेट पर्चा खरीदा। सोनौली नगर पंचायत सदस्य पद के लिए 38 पर्चे बिके। लेकिन एक भी नामांकन नहीं हुआ।

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत आनंद नगर के नामांकन के दूसरे दिन रविवार को अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चे न तो बिके और न ही नामांकन हुआ। वहीं सभासद पद के लिए 9 लोगों ने 12 पर्चे खरीदे। आरओ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चा नहीं बिका। साथ ही एक भी नामांकन भी नहीं हुआ। सभासद पद के लिए वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर से कोई पर्चा नहीं बिका। वार्ड नंबर दो लाला टोला से शेषमणि यादव ने दो सेट में पर्चा खरीदे। नगर पंचायत के सबसे बडे़ वार्ड नंबर तीन विकासनगर से किसी भी प्रत्याशी ने कोई पर्चा नहीं खरीदा। वार्ड नंबर चार चौरहिया गोला से अलंकार ओझा ने पर्चा खरीदा। वार्ड नंबर पांच सुभाषनगर से अनिल प्रताप पांडेय ने पर्चा खरीदा जबकि वार्ड नंबर छह सिविल लाइन से कोई पर्चा नहीं बिका। वार्ड नंबर सात लोहिया मार्केट से माया देवी ने दो सेट में पर्चा खरीदा। वार्ड नंबर आठ रहमान मार्केट से सतीश गुप्ता व शीला ने पर्चा खरीदा। वार्ड नंबर नौ शास्त्री नगर से किसी ने भी पर्चे नही खरीदे। वार्ड नंबर दस मिल कालोनी से राजकुमार व सुमन ने पर्चे खरीदे। वार्ड नंबर 11 फत्तू मल टोले से मजीबुननिशा ने दो सेट में पर्चा खरीदा। वहीं सभासद पद के लिए वार्ड नंबर सात निवासी हरिओम ने वार्ड नंबर आठ के लिए पर्चा दाखिल किया। वार्ड नंबर चार के लिए मनोज कुमार जायसवाल ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed