{"_id":"59e360b74f1c1bd0538b7a6a","slug":"141508073655-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से आया सात क्विंटल मावा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से आया सात क्विंटल मावा जब्त
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 15 Oct 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
रेलवे बस स्टैंड पर जब्त मावे की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग ने रेलवे बस स्टैंड के पास कानपुर से अवैध तरीके से लाए गए करीब साढ़े सात क्विंटल मावा जब्त किया है। साथ ही कुछ अन्य खाद्य सामग्रियां भी जब्त की हैं। इनका कोई दावेदार सामने नहीं आया है। इसलिए पूरा माल जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।
रविवार सुबह जानकारी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम के साथ रेलवे बस स्टैंड पहुंच गए। टीम के पहुंचते ही मिलावटखोर सामान छोड़ कर भाग खड़े हुए। काफ ी देर इंतजार के बाद जब कोई उस माल पर क्लेम करने नहीं पहुंचा तो टीम ने उसे कब्जे में ले लिया। इस दौरान जांच में लगी खाद्य विभाग की टीम ने साढ़े सात क्विंटल मावा भी बरामद किया। साथ ही ढाई किलो नमकीन और बूंदी के साथ 30 किलो रसगुल्ला भी पकड़ा। ये सभी सामान कानपुर से आई बस से लाए गए थे और इसे शहर में पहुंचाए जाने की आशंका थी।
लेकिन एक बड़ा प्रश्न यह भी है कि खाद्य विभाग की टीम ने जहां छापेमारी की है, वहां से तो माल बरामद कर लिया गया है, मगर जहां अब तक विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी है, वहां किस कदर माल बाजार में खपाए जानेे को तैयार हैं, त्यौहारी सीजन में इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। रविवार को साढ़े सात क्विंटल लावारिस मावा बरामद किया गया है। वहीं करीब ढाई क्विंटल नमकीन और बूंदी के साथ 30 किलो रसगुल्ला भी बस स्टैंड से लावारिस हाल में मिला है। मावे से काफी दुर्गंध आ रही थी। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
- अनिल राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी