फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   योग और चित्रकारी से दिखाई प्रतिभा

योग और चित्रकारी से दिखाई प्रतिभा

Fri, 06 Oct 2017 08:51 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
योग और चित्रकारी से दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
गोरखपुर।
रेलवे स्टेडियम में भारतीय रेल राष्ट्रीय एकता शिविर के दूसरे दिन स्काउट्स एवं गाइड्स ने जहां योग की कई विधियों का शारीरिक प्रदर्शन किया वहीं चित्रकला व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के तहत पर्यावरण, रेल संरक्षा, सामाजिक कुरीतियों, बेटी बचाओ आदि विषयों पर बेहतरीन प्रतिभा का परिचय दिया। शाम को विभिन्न इलाकों के लोकनृत्य का समागम मंच पर देखने को मिला।
शिविर में विभिन्न रेलवे जोन से आए दलों ने प्रतियोगिता में पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति की। दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से बोनालू नृत्य, दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से संबलपूरी आदिवासी नृत्य, उत्तर मध्य रेलवे ने ब्रज लोक नृत्य, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मैरम्मा माता नृत्य, दक्षिण पश्चिम रेलवे ने दक्षिण भारतीय लोक नृत्य, पश्चिम रेलवे ने टिपणी गुजराती लोक नृत्य एवं पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से तीन मासा लोक नृत्य की प्रस्तुति देखकर मौजूद लोग रोमांचित हो उठे। स्किल-ओ-रामा कार्यक्रम के माध्यम से स्काउट गाइड ने हस्तकला का निर्माण कर अपने-अपने क्षेत्र में लोक हस्तकला का प्रदर्शन किया और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से स्काउटिंग एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदर्शित की। कार्यक्रम का संचालन वी. कनेडी जार्ज एवं फिरोज पासा ने किया। शिविर में मुख्य राज्य आयुक्त एनके अंबिकेश, कविता अंबिकेश ने शिविर में आए प्रतिभागियों के आवास और खानपान के इंतजाम में विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन


आज के कार्यक्रम
रेल एकता शिविर में सुबह 10 बजे से कलर पार्टी, रंगोली, इकाबाना प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, फूड प्लाजा एवं शाम 6.00 बजे महाशिविराग्निी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से आए हैं प्रतिनिधि
राष्ट्रीय एकता शिविर में पूरे मध्य रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे, पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे सहित पूर्वोत्तर रेलवे के जिला संघ गोरखपुर, इज्जतनगर, वाराणसी, लखनऊ, डीएलडब्लू, गोंडा, रेलवे स्कूल से करीब 1000 स्काउट गाइड सदस्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed