{"_id":"5999f5e74f1c1be8798b4568","slug":"141503262183-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलौनी बांध में रिसाव, ग्रामीण बचाव में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलौनी बांध में रिसाव, ग्रामीण बचाव में जुटे
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के दक्षिणी हिस्से में स्थित मलौनी बांध के बड़गो, गायत्रीपुरम कॉलोनी, सनहा, छितौना, सिमरे देवी कठउर, पथरा, खिरवनियां सहित कुछ अन्य इलाकों में राप्ती ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। मलौनी बांध के किनारे पर बसे इन गांवों में बांध से लगातार रिसाव हो रहा है। गांव के युवक रिसाव रोकने के लिए पूरी जद्दोजहद से जुटे हैं।
दोपहर करीब 12 बजे बड़गो धोबी टोला के गोविंद अकेले ही मोर्चा संभाले हुए थे। वह रेन कट पर घर से बोरी और गांव किनारे से मिट्टी लेकर पाट रहे थे। इसके बाद चंद्रशेखर भी आगे आकर गोविंद का साथ देने लगे। इलाके के ही सुभाष ने कहा कि लगता है प्रशासन बांध टूटने का इंतजार कर रहा है। पहले तो बांधों का कायदे से रखरखाव नहीं किया और अब ऐसी दशा में भी सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के युवकों ने समय रहते मोर्चा नहीं संभाला होता तो स्थिति बहुत भयावह होती। इसी तरह खिरवनियां गांव में भी पानी अंदर घुस रहा है। यहां अविनाश के साथ भोलू, सुरेंद्र के साथ अन्य ग्रामीण बोरा, बालू, मिट्टी का जुगाड़ कर रिसाव रोकने की कोशिश कर रहे हैं।