{"_id":"5978e8e64f1c1bac438b4724","slug":"141501096166-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदसलूकी से नाराज लेखपाल संघ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदसलूकी से नाराज लेखपाल संघ किया प्रदर्शन
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। एक साथी के साथ बदसलूकी से नाराज लेखपाल संघ ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में ही धरना दिया। लेखपाल आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हैं।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि पचरूखी टोला बेलौहा में अवैध कब्जा हटाने के नोटिस से नाराज गांव के रामानंद व उनके साथियों ने तहसील परिसर में बुधवार को लेखपाल दशरथ प्रसाद के साथ मारपीट की और सरकारी अभिलेखों को क्षति पहुंचाई। संघ के मंत्री जयराम, पूर्व मंत्री जयनुद्दीन, अशोक कुमार मिश्रा, हरिहर यादव, श्रीराम गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता आदि लेखपालों ने अवैध अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान राजाराम, श्रीचंद, राहुल शर्मा, रामनवल गुप्ता,जितेंद्र सिंह, चंद्रमणि पांडेय आदि रहे।
युवक ने लेखपाल पर लगाया मारने पीटने का आरोप
फरेंदा। पिचरूखी के बेलौहा के एक युवक ने तहसील परिसर में लेखपाल के साथ हुई मारपीट के मामले में फरेंदा थाने में तहरीर देकर लेखपाल के खिलाफ मारने पीटने का आरोप लगाया है। युवक रामानंद द्वारा दिये गये पत्र में कहा कि फरेंदा तहसील में पिचरूखी के हल्का लेखपाल दशरथ प्रसाद व पांच छह साथियों के साथ तहसील परिसर में हमला बोल कर मारे-पीटे। युवक का आरोप है कि लेखपाल द्वारा खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। इसकी शिकायत दो बार तहसील दिवस में करने के कारण लेखपाल नाराज थे। बुधवार को तहसील परिसर में मुलाकात होने पर साथियों के साथ मार पीट कर घायल कर दिया।