{"_id":"59627cf84f1c1b89488b45ab","slug":"141499626744-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मी रात में गस्त कर रोकेंगे वन कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मी रात में गस्त कर रोकेंगे वन कटान
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। वन क्षेत्र में टीम बनाकर वनकर्मी रात में पेट्रोलिंग करेंगे, जिससे की वन क्षेत्र में कटान पर प्रभावी अंकुश लग सके। बरसात को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की ओर से यह योजना बनाई गई है। मानसून पेट्रोलिंग के तहत वन क्षेत्राधिकारी वन कर्मियों के साथ गश्त करेंगे और डीएफओ को रात में होने वाली गतिविधियों की जानकारी देंगे। मामला संदिग्ध होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, वन क्षेत्र में वन्य जीवों से लोगों को सुरक्षित करने के लिए भी प्लानिंग की गई है। वनकर्मी वन क्षेत्र के आस पास रहने वाले लोगों को जागरूक करेंगे कि बरसात में वन क्षेत्र में प्रवेश न करें।
मानसून पेट्रोलिंग के अंतर्गत सभी वन क्षेत्राधिकारी अपने तैनाती स्थल पर हर हाल में रात्रि निवास करेंगे। रेंज छोड़ने से पहले डीएफओ को सूचित करना पड़ेगा। अनुमति के बाद ही रेंज छोड़ना है। उत्तरी, दक्षिणी रेेज चौक, मधवलिया, निचलौल, लक्ष्मीपुर, पकडी, फरेंदा समेत अन्य रेंजरों को रात्रि गश्त के बारे में जानकारी दे दी गई है।
डीएफओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बरसात के समय में जंगल के कटान तेज होने लगते है। कटान पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन कर्मियों की टीम गस्त करेगी। सभी रेंजर टीम का नेतृत्व करेंगे। डीएफओ ने निर्देश दिया है कि वन क्षेत्र में वाहन का प्रवेश रोका जाए। कही भी कोई व्यक्ति न जाए क्योंकि बरसात में जंगली जानवर आदम खोर हो जाते हैं। बरसात में लोग जंगल में प्रवेश न करें।
विज्ञापन
कमजोर पौधे को बदलने का निर्देश
महराजगंज। रविवार को डीएफओ मनीष सिंह ने रविवार को निचलौल रेंज के डोमा बीट के अलावा नदी के किनारे किए गए पौधरोपण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कम ऊंचाई के लगाए गए पौधे को देख नाराजगी जाहिर की और उसे बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार पौधे लगाए जाएं। छोटे पौधे कमजोर होते हैं जो तेज बारिश से सूख जाएंगे। ऐसे पौधे को तत्काल बदला जाए। उन्होंने कहा कि अगर बरसात कम होती है तो लगाए जा रहे पौधे में समय से पानी डालें, जिससे ये पौधे सूखने नहीं पाएं।