फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीसीएस मेंस का कार्यक्रम जारी, चार दिन में होगी परीक्षा

पीसीएस मेंस का कार्यक्रम जारी, चार दिन में होगी परीक्षा

Tue, 14 May 2019 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस मेंस का कार्यक्रम जारी, चार दिन में होगी परीक्षा
यूपी - फोटो : source
प्रयागराज। पहली बार नए पैटर्न पर आयोजित होने जा रही पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा चार दिन में ही पूरी हो जाएगी। पिछली बार इसमें 18 दिन का वक्त लगा था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को 17 से 21 जून तक प्रयागराज और लखनऊ जिले में दो सत्रों में आयोजित होने वाली परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन

पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.30 और दूसरे सत्र की अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। इस बार दो की जगह केवल एक ऐच्छिक विषय है। वहीं, सामान्य अध्ययन के दो की जगह चार पेपर होंगे। ऐसे में पैटर्न बदलने के कारण परीक्षा महज चार दिनों में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम

17 जून : पहले सत्र में सामान्य हिंदी और दूसरे सत्र में निबंध का पेपर
18 जून : पहले सत्र में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्न पत्र और दूसरे सत्र में सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र
19 जून : पहले सत्र में सामान्य अध्ययन तृतीय और दूसरे सत्र में सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्न पत्र
21 जून : पहले सत्र में ऐच्छिक विषय का प्रथम प्रश्न पत्र और दूसरे सत्र में ऐच्छिक विषय का द्वितीय प्रश्न पत्र

मुख्य परीक्षा में 19096 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रारंभिक परीक्षा-2018 परिणाम 30 मार्च को जारी किया गया था। आयोग ने 988 पदों पर भर्ती के लिए 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था।

अनिवार्य विषय की परीक्षा 1100 अंकों की

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मेंस अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक अनुदेश जारी किए हैं। पुरानी व्यवस्था के तहत इस बार भी मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को अनुक्रमांक वहीं होगा, जो प्रारंभिक परीक्षा में था। नए पैटर्न में अनिवार्य विषयों के लिए अधिकतम 1100 अंक निर्धारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य हिंदी एवं निबंध की परीक्षा के लिए अधिकतक 150-150 अंक, सामान्य अध्ययन प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ प्रश्न पत्र के लिए अधिकतक 200-200 अंक निर्धारित होंगे। इस तरह सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न पत्र कुल 800 अंकों और सामान्य हिंदी एवं निबंध के प्रश्नपत्र कुल 300 अंकों के होंगे। नए पैटर्न के तहत कुल 34 वैकल्पिक विषय होंगे। अभ्यर्थियों को इनमें से कोई एक ऐच्छिक विषय चुनना होगा। वैकल्पिक विषय के प्रश्नपत्रों के लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित हैं। आयोग ने अनुदेश में प्रत्येक वैकल्पिक विषय का कोड भी जारी किया है। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा के आवेदन फॉर्म कैसे भरे जाएंगे, इस बाबत भी अनुदेश में जानकारी दी गई है।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed