फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपा सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान : दर्शना

भाजपा सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान : दर्शना

Sun, 03 Feb 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान : दर्शना
बीजेपी
गोरखपुर। भाजपा महिला मोर्चा के कमल शक्ति अभियान का उद्घाटन शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने किया। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुओं के लिए प्रावधान किया गया है। केंद्र, यूपी सरकार ने महिलाओं को सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि कमल शक्ति अभियान के जरिए नारी शक्ति को संगठित किया जा रहा है।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी और पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान और भलाई के बड़े काम किए हैं। लोकसभा चुनाव में महिलाएं केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनवाएंगी। महानगर अध्यक्ष नेहा चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता और चित्रा पासवान ने केंद्र सरकार के बजट को सराहा। कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की चिंता सिर्फ भाजपा सरकार ने की है। इस मौके पर डॉ. दुर्गेश नंदिनी, अर्चना सिंह, विद्यावती भारती, डॉ. इंदुमति सिंह, सुनीता अग्रहरी, सुचित्रा पाठक, बीना राय, रंजना गुप्ता, निहारिका त्रिपाठी, अनुपमा पांडेय, चंदा सिन्हा, ममता जायसवाल, रानी मिश्रा, मीरा दुबे, श्वेता श्री, मीना गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव, मधु सोनकर, सीमा सोनकर, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और बृजेश मणि मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed