{"_id":"5bc4edb2bdec2269ab3a0064","slug":"131539632562-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 से अधिक अफसर करेंगे मूर्ति विसर्जन की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 से अधिक अफसर करेंगे मूर्ति विसर्जन की निगरानी
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 से अधिक अधिकारी करेंगे विसर्जन की निगरानी
प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए राजघाट में तीन समेत पांच कृत्रिम तालाब बने
चार सुपर जोनल, 15 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर तथा आसपास स्थापित प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। बिना डीएम की पूर्व अनुमति के कोई अधिकारी जिला नहीं छोड़ सकेगा।
जिले में 2918 प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इनमें 1500 प्रतिमाएं शहर में हैं। उनके विसर्जन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने पांच कृत्रिम तालाब बनवाए हैं। इनमें राजघाट में तीन और डोमिनगढ़ तथा महेसरा में एक-एक तालाब है। विसर्जन मार्ग और स्थल की निगरानी के लिए 70 से अधिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम स्तर के चार अधिकारी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किए गए हैं। 15 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। उनके अलावा 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। राजघाट पर विसर्जन की जिम्मेदारी अपर नगर मजिस्ट्रेट(एसीएम) गौरव श्रीवास्तव को दी गई है। उनके साथ करीब 15 अफसर लगाए गए हैं, जो शिफ्टवार तैनात रहेंगे।