फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four loco pilot condition worsened during fasting

उपवास के दौरान चार लोको पायलट की हालत बिगड़ी

Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four loco pilot condition worsened during fasting
जीएम कार्यालय पर लोको पायलटों का अवकाश दूसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन
गोरखपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलट और गार्ड ने दूसरे दिन भी उपवास रखा। अलग-अलग स्टेशनों पर ड्यूटी के दौरान उपवास रखने वाले चार लोको पायलट की तबियत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, देर शाम क्षेत्रीय महामंत्री जेएन शाह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रनिंग स्टॉफ के कर्मचारियों को आरएसी 1980 के फार्मूले के अनुसार भत्ता दिया जाए। अभी भत्ते में विसंगतियां हैं। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग में पेंशन निर्धारण में हुई विसंगति को दूर कराने की मांग की। क्षेत्रीय जोनल महामंत्री विनय कुमार शर्मा ने बताया कि उपवास के दौरान मगहर स्टेशन पर प्रदीप कुमार, इज्जतनगर में एसपी सिंह, हथुआ स्टेशन पर राकेश कुमार चौधरी, वाराणसी स्टेशन पर सचिदानन्द कुमार, मुजफ्फरपुर प्रशिक्षण केंद्र में कृष्ण मोहन की तबियत खराब हो गई। उपवास पर केसी सिंह, अनिल पांडेय, सत्यनारायण गुप्ता, भरत कुमार, प्रफुल्ल कुमार, कृष्ण कुमार, राम प्रताप पटेल, विनोद कुमार सिंह, शंभू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed