फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nandan got third rank in up catet

शहर के नंदन को यूपी कैटेट में तीसरी रैंक

Fri, 01 Jun 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 01 Jun 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
nandan got third rank in up catet
नंदन को मिठाई खिलाते पिता दुर्गेश सिंह और मां िस्मता सिंह।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) में शहर के नंदन सिंह ने तीसरी रैंक हासिल की है। नंदन ने 2016 में 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह तभी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस बार उन्हें अच्छी रैंक मिली है। कैटेट में सफल अभ्यर्थियों को यूपी के कानपुर, मेरठ, फैजाबाद और बांदा कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर सहित अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है।
विज्ञापन


चरगांवा के नंदन ने 12वीं में मैथ और बायोलॉजी के साथ परीक्षा दी थी। इस वजह से वह मेडिकल, इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर की प्रतियोगी परीक्षाएं दे रहे हैं। उनका चयन ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन में भी हुआ है। उनकी आल इंडिया रैंक करीब 23 हजार है। उन्होंने एमबीबीएस, बीडीएस में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट), एम्स का पेपर दिया है। सेलेक्शन की भी उम्मीद जताई है। यूपी कैटेट में तीसरी रैंक मिलने से नंदन उत्साहित हैं। उनका कहना है कि मेहनत का फल मीठा होता है लेकिन दाखिले पर अंतिम फैसला जून में लिया जाएगा। अभी मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजे आने हैं।
विज्ञापन


अच्छी रैंक मिली तो एमबीबीएस या फिर बीडीएस में दाखिला लेंगे। नंदन के पिता दुर्गेश कुमार आईटीआई चरगांवा में इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रक्टर हैं। मां सुनीता कुमारी हाउस वाइफ हैं। बेटे की सफलता से माता-पिता उत्साहित हैं। पिता का कहना है कि नंदन ने दसवीं (10 सीजीपीए) और 12वीं (82.2 फीसदी) की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय खाद कारखाना से की है। बेटे ने यूपी में तीसरी रैंक लाकर परिवार और शहर का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed