फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टॉपर्स को मिली डिग्री और मेडल

टॉपर्स को मिली डिग्री और मेडल

Sun, 25 Feb 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 25 Feb 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
टॉपर्स को मिली डिग्री और मेडल
शपथ लेते विद्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में 11वें समावर्तन संस्कार का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रणविजय सिंह ने कहा कि दीक्षा लेने और डिग्री पाने वाले विद्यार्थी खुले आकाश में पंख फड़फड़ाकर उड़ें। भारतीय संस्कृति में माया का कोई स्थान नहीं है। यथार्थ और आदर्श की टकराहट में ही वास्तविक परीक्षा होती है। जीवन का उद्देश्य दूसरों का हित करने और लोगों की पीड़ा को खत्म करने को बनाएं।
विज्ञापन


दीक्षा समारोह के उद्घाटन के बाद प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट पेश की। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज, इलाहाबाद के डॉ. विवेक कुमार निगम ने कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति का वास्तविक स्वरूप महाराणा प्रताप महाविद्यालय में मिलता है। पढ़ाई केवल पाठ्य पुस्तक तक सीमित नहीं होती है। संस्कृति का निर्माण साधना से होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह ने की। इस मौके पर जिला जज मुकेश प्रकाश, एडिशनल जज एके सिंह, आरपी श्रीवास्तव, हरि प्रकाश सिंह, प्रो. राजेंद्र भारती, प्रो. राजवंत राव, प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. विनोद सिंह, डॉ. बीएन सिंह, महेंद्र सिंह, निर्भय नारायण सिंह, डॉ.सत्यपाल सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
अंबिका सिंह, शीतल गुप्ता, पल्लवी त्रिपाठी, विनय कुमार चौहान, दुर्गेश साहनी, विवेक कुमार विश्वकर्मा, रवि प्रताप नागवंशी, सीमा गौड़, शंभू निषाद, श्वेता मिश्रा, जागृति राय, प्रवीन कुमार, सुधा सागर, अंजली सिंह, साक्षी सिंह, नेहा शर्मा, प्रिया वर्मा, अंकिता पासवान, सूरज गुप्ता, शिवानी तिवारी, प्रियंका, नितिन तिवारी, नम्रता पांडेय, अंकिता सिंह, राधिका, सुनंदा साहनी, मोनी सिंह, अल्का श्रीवास्तव, दीपक प्रजापति, गौतम यादव, रजत कुमार श्रीवास्तव, भार्गव साहनी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक- कर्मचारी भी हुए पुरस्कृत
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक डॉ. प्रज्ञेश कुमार मिश्र, कर्मचारी अमित कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामशीष को सम्मानित किया गया।

गांव के 80 बच्चों को सिखाया कंप्यूटर
महंत अवेद्यनाथ नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से इस सत्र में 80 ग्रामीण बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 17 ने परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया। योगी बाबा गंभीरनाथ नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई एवं पेंटिंग केंद्र से इस सत्र में उत्तीर्ण होने वाली महिलाओं और छात्राओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed