{"_id":"5a8ee0354f1c1b641f8b725f","slug":"131519312949-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के सिर सजा चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के सिर सजा चैंपियन का खिताब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ एडीजी दावा शेरपा,एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्व पंकज व अन्य।
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में 67वीं अंतर जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन गोरखपुर बना है। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने बस्ती को एकतरफा मुकाबले में 6-1 से पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की है। टीम की जीत के हीरो मो. अली ने तीन गोल कर जीत गोरखपुर की झोली में डाल दी।
प्रथम हॉफ के 7वें और 9वें मिनट में क्रमश: मो. अली और नितेश सिंह ने गोल कर गोरखपुर को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद 27वें मिनट में इबरार खान ने गोल कर टीम के स्कोर को 3-0 पर पहुंचाया। दूसरे हॉफ में बस्ती की तरफ से दीपक ने पेनाल्टी किक को 41वें मिनट में गोल में तब्दील कर स्कोर 3-1 पर पहुंचाया। इसके बाद गोरखपुर ने 59वें और 65वें मिनट में मो. अली के दो गोल और 63वें मिनट में इबरार खां के गोल की बदौलत 6-1 से जीत दर्ज की।
इसके पूर्व सेमीफाइनल मुकाबला गोरखपुर और सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने 6-0 से जीत हासिल की। टीम की ओर से मो. अली ने 4वें और 16वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद सादिक परवेज, सुमित सिंह, अजय कुमार द्विवेदी और शिवधनी यादव ने एक-एक गोल कर गोरखपुर को 6-0 से विजयी बनाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एडीजी दावा शेरपा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और शील्ड दी। इस दौरान एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज और एसपी चारु निगम, राजकुमार तिवारी, एनपी गौड़, मो. हमजा खान, मेहताब अहमद, संजय साहनी आदि मौजूद थे।