फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पांच दरोगा को मिली चौकी इंचार्जी

पांच दरोगा को मिली चौकी इंचार्जी

Tue, 26 Sep 2017 08:19 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
पांच दरोगा को मिली चौकी इंचार्जी

विज्ञापन
गोरखपुर।
शिकायत पर कार्रवाई के बीच खाली चल रही पांच चौकियों पर नए इंचार्ज की तैनाती कर दी गई है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने चौकी पर तैनाती के साथ ही थाने में फोर्स की कमी दूर करने के लिए भी पुलिस लाइन से दरोगा को भेजा है।

पुलिस लाइन से नरेंद्र प्रताप राय को चौकी इंचार्ज भटहट, गुलरिहा, रामेकश को सरहरी चौकी, पुरूषोत्तम नारायन तिवारी को थाना चिलुआताल से चौकी प्रभारी कौड़िराम, वीरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से चौकी प्रभारी जगदीशपुर, मोहम्मद अब्बास को थाना पिपराइच, चंद्रभान कुमार भारती को पिपराइच थाना, अंजनी कुमार यादव को गोरखनाथ थाना से चौकी प्रभारी बेनीगंज चौकी प्रभारी, अरुण कुमार सिंह को बेनीगंज से थाना गोरखनाथ भेजा गया है। इसमें से ज्यादातर पुलिस चौकियों पर शिकायत आने के बाद चौकी इंचार्ज को या तो लाइन हाजिर कर दिया गया था या फिर हटा दिया गया था। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए खाली चौकी पर तैनाती और अन्य दरोगाओं का फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed