{"_id":"59ca67104f1c1bec538b487e","slug":"131506436880-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में इंसेफेलाइटिस से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में इंसेफेलाइटिस से दो की मौत
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वांचल के नौनिहालों के लिए काल का पर्याय बनी इंसेफेलाइटिस का कहर थम नहीं रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 17 नए मरीज भर्ती भी किए गए।
प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के अथक प्रयास से इंसेफेलाइटिस पीड़ित 23 मरीज स्वस्थ करके घर भी भेजे गए। जिन दो मरीजों की मौत हुई, उनमें गोरखपुर के डेढ़ वर्षीय अरशद और कुशीनगर की सात वर्षीय लक्ष्मीना हैं। इसके साथ इस साल इंसेफेलाइटिस से दम तोड़ने वालों की संख्या 267 हो गई है। वहीं इस बीच कुशीनगर से पांच, गोरखपुर और देवरिया से दो-दो, बिहार, सिद्धार्थनगर, गोंडा, महराजगंज और संतकबीरनगर से एक-एक मरीज को इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती किया गया। इस साल अब तक कुल 1243 इंसेफेलाइटिस पीड़ित भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 129 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है।