{"_id":"59b83f054f1c1bf77f8b6680","slug":"131505246981-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ के साथ पुलिस करेगी रेलवे ट्रैक की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ के साथ पुलिस करेगी रेलवे ट्रैक की निगरानी
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल पटरियों की सुरक्षा के साथ ही सुरक्षित सफर एवं अपराध रोकने को लेकर रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के आला अधिकारियों की तीन घंटे से ज्यादा देर तक चली बैठक में समन्वय बनाकर एक-दूसरे को सूचनाएं साझा करने पर सहमति बनी। ट्रेनों से लेकर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में जीआरपी अब आरपीएफ की मदद करेगी, जबकि स्थानीय पुलिस ट्रैक की निगरानी में आरपीएफ की मदद करेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सभागार में रेलवे सिक्योरिटी को लेकर गठित हाई लेवल स्टेट कमेटी की बैठक में सोमवार को अधिकारियों की ओर से कई सुझाव आए। अधिकारियों ने कहा कि खुफिया एजेंसी की सूचना पर अलर्ट तो जारी कर दिया जाता है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इसे लेकर कोई विशेष सावधानी नहीं बरती जाती। तय हुआ कि अब सारी सूचनाएं आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस साझा करेगी और अपने स्तर से सावधानी बरतेंगे। रेलवे में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे का अधिकांश क्षेत्र पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से सटा होने के कारण आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बना रहता है। इसलिए इस क्षेत्र पर रेल एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूक होने की जरूरत है।
बैठक में आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम, अतिरिक्त मुख्य सुरक्षा आयुक्त वीरेंद्र कुमार, आईजी जीआरपी वीके सिंह, आईजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज, एसपी जीआरपी डॉ. धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।