{"_id":"594e8af24f1c1b0a2b8b4742","slug":"131498319602-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ मना नक्को बाबा का उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ मना नक्को बाबा का उर्स
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
नक्को बाबा की मजार पर चादरपोशी करने जाते अकीदतमंद।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
हजरत नक्को शाह बाबा का सालाना उर्स शनिवार को धर्मशाला स्थित आस्ताने पर अकीदत के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर फातेहा पढ़ी और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगीं।
उर्स की शुरुआत सुबह चार बजे बाबा के मजार पर कुरानख्वानी से हुई। सुबह आठ बजे नातिया कलाम पढ़ा गया। दोपहर दो बजे आस्ताना हजरत नक्को शाह बाबा इंतेजामिया कमेटी के सदर नौशाद अहमद के आवास से जुलूस की शक्ल में मजार पर पहली चादर और गागर लेकर बड़ी संख्या में अकीदतमंद धर्मशाला बाजार, सुमेर सागर, विजय चौक, गोलघर और काली मंदिर होते हुए शाम चार बजे बाबा के आस्ताने पर पहुंचे और चादरपोशी कर दुआ मांगी। इसके बाद चादर चढ़ाने वालों का तांता लग गया। इंतेजामिया कमेटी ने रोजेदारों के लिए सामूहिक रोजा इफ्तार का भी आयोजन किया। रात 7.55 बजे कुल शरीफ का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। समापन रात 10 बजे महफिले समा (कव्वाली) के साथ हुआ। कमेटी के सदर नौशाद अली ने उर्स में शामिल अकीदतमंदों का आभार जताते हुए कहा कि बुजुर्ग अच्छाई और सच्चाई की राह पर चलने की सीख देते हैं। हमें उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए।
इस मौके पर सपा के महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, सिंहासन यादव, मोहम्मद हसन, विनोद विश्वकर्मा, शक्ति पांडेय, विनोद यादव, मोहम्मद दिलशाद, उदय सिंह, मुन्ना, शहजाद, आफताब अहमद आदि मौजूद रहे।