फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12296 students will give vote in election of students union

12296 विद्यार्थी देंगे यूनिवर्सिटी चुनाव में वोट

Thu, 15 Sep 2016 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 15 Sep 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
12296 students will give vote in election of students union
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने बृहस्पतिवार को मतदाता सूची जारी कर दी। इसके मुताबिक 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में 11296 विद्यार्थी वोट दे सकेंगे। सूची में उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने 12 सितंबर तक प्रवेश ले लिया था। चुनाव सेल ने सूची में शामिल नामों में किसी तरह के संशोधन या आपत्ति के लिए विद्यार्थियों को 17 सितंबर तक का वक्त दिया है।
विज्ञापन


चुनाव सेल के मीडिया प्रभारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदाताओं में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है, इसलिए उनके लिए बूथ भी अधिक बनाए जाएंगे। 6199 छात्राओं के लिए 14 तो 6097 छात्रों के लिए 13 बूथ होंगे। छात्राओं के सभी बूथ दीक्षा भवन में होंगे, जबकि छात्रों को कला संकाय और मजीठिया भवन में वोट देना होगा। बूथ तक पहुंचने के लिए छात्रों और छात्राओं के लिए गेट से ही रास्ते अलग रहेंगे। प्रो. शुक्ल ने बताया कि विद्यार्थी मतदाता सूची को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ddugorakhpuruniversity.in पर भी देख सकते हैं। उधर, सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को मतगणना स्थल का मुआयना किया और सकुशल और सुरक्षित मतदान की रणनीति तैयार की। 
विज्ञापन

नामांकन पत्रोें की हुई गहन जांच

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए किए गए नामांकन पत्रों की यूनिवर्सिटी की चुनाव सेल शुक्रवार को गहन जांच की। चार पदों के लिए 40 प्रत्याशियों में से 39 चुनाव सेल के सामने अपने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन पत्र के साथ लगे संलग्नकों की वैधता का साक्ष्य प्रस्तुत किया। जिन प्रत्याशियों के मूल प्रमाण पत्र और संलग्नक के मिलान में संदेह की स्थिति बनी, उनकी जांच करने के लिए मूल प्रमाण पत्रों को भी जमा करा लिया गया। इस बीच खुद की वैधता पर उठ रहे सवाल से खफा कई प्रत्याशी एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने ऐसे सभी प्रत्याशियों को आश्वस्त किया कि लिंगदोह कमेटी की शर्तों को पूरा न करने वाले किसी भी प्रत्याशी को चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपराधिक रिकार्ड की जांच के लिए सभी प्रत्याशियों के नाम एसएसपी को सौंप दिए गए हैं। पुलिस रिपोर्ट शुक्रवार की शाम तक मिल जाएगी। शुक्रवार को प्रतिनिधि पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र में दी जानकारी की दुरुस्तगी और संलग्नकों की वैधता के आधार पर ही प्रत्याशियों के नामांकन की वैधता तय होगी। वैध प्रत्याशियों की सूची 17 सितंबर को जारी होगी। 

प्रॉक्टर गाड़ी पहुंचाएंगे

यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश को लेकर बरती जा रही सख्ती के बीच बृहस्पतिवार को बिना पहचान पत्र के दोपहिया वाहन के साथ परिसर में जा रहा एक विद्यार्थी सुरक्षा कर्मियों से उलझ गया। बात यहां तक पहुंच गई कि कक्षा में शामिल होने की बात कहते हुए वह गेट के बीच में ही वाहन छोड़कर चला गया। जाते-जाते वह यह भी कह गया कि अब यह गाड़ी प्रॉक्टर खुद पहुंचाएंगे। हालांकि देर शाम तक उस विद्यार्थी का पता नहीं चला तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गाड़ी को कैंट पुलिस को सौंप दिया।

प्रशासन ने नहीं सौंपी वीडियो रिपोर्ट

गोरखपुर। शहर में प्रत्याशियों की रैली-जुलूस और पोस्टर-बैनर की पड़ताल के लिए पुलिस प्रशासन ने 12 सितंबर को वीडियो रिकार्डिंग कराई, जिसे 13 सितंबर की 10 बजे तक चुनाव ग्रिवांस सेल को सौंपने की घोषणा भी की। बावजूद इसके बृहस्पतिवार की देर शाम तक यह रिकार्डिंग ग्रिवांस सेल तक नहीं पहुंच सकी थी। चुनाव सेल के मीडिया प्रभारी का कहना है कि जब तक रिकार्डिंग हासिल नहीं होगी तब तक ऐसे किसी दोषी के खिलाफ निर्णय नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed