फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress political sign contributed by devrha baba

देवरिया की देन है कांग्रेस का चुनाव निशान

Mon, 15 Apr 2019 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
congress political sign contributed by devrha baba
कांग्रेस - फोटो : twitter
आपातकाल के बाद हुए लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद इंदिरा गांधी देवरहा बाबा की शरण में आई थीं। तब बाबा ने उन्हें हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया था और इसी हाथ से कल्याण होने की बात कही थी। इसके बाद इंदिरा गांधी ने हाथ के पंजे को चुनाव निशान बनाया और सत्ता में वापसी की। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि कांची पीठ के शंकराचार्य चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती के आशीर्वाद से प्रभावित होकर इंदिरा गांधी ने यह निशान चुना था।
विज्ञापन


सरयू नदी के तट पर स्थित देवरहा बाबा आश्रम की कीर्ति देश-दुनिया में है। तमाम राजनेता भी उनका आशीर्वाद लेने आते थे। आश्रम के मौजूदा महंत श्याम सुंदर दास के मुताबिक आपातकाल के बाद (वर्ष 1977) हुए लोकसभा चुनाव में इंदिरा कांग्रेस की करारी हार हुई थी। चुनाव निशान गाय-बछड़ा था। हार से मायूस इंदिरा बाबा से मिलने देवरिया आईं। पंटून पुल से उनका काफिला आश्रम पहुंचा था। बाबा मचान पर बैठे थे। इंदिरा जी ने बाबा से प्रार्थना की कि मार्ग सुझाएं। तब बाबा ने अपने अंदाज में हाथ उठाकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए हाथ से ही कल्याण होने की बात कही। यहां से लौटने के कुछ महीनों बाद ही कांग्रेस के आवेदन को स्वीकार करते हुए चुनाव आयोग ने हाथ का पंजा चुनाव निशान आवंटित किया। इसी निशान पर कांग्रेस 1980 के चुनाव में लड़ी और सत्ता में आई। देवरिया गांव निवासी बुजुर्ग रमाकांत यादव बताते हैं कि बाबा से अक्सर राजनेता मिलने आते थे। इंदिरा गांधी भी उनकी भक्त थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed