फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए, चार ट्रेनें हुईं निरस्त

कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए, चार ट्रेनें हुईं निरस्त

Mon, 01 Apr 2019 12:10 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Mon, 01 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए, चार ट्रेनें हुईं निरस्त
गोरखपुर। एनईआर के वाराणसी मंडल स्थित छपरा-बलिया रेलमार्ग पर गौतम स्थान स्टेशन यार्ड में रविवार को 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से ट्रेनों का संचलन ठप हो गया। अधिकतर ट्रेनों के मार्ग बदल गए। चार ट्रेनें निरस्त हुईं। सोमवार को भी 55115 छपरा-भटनी सहित तीन पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी चंद्र प्रकाश चौहान के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर से राहत यान मौके पर भेज दिया गया। महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल भी संबंधित अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना में ट्रेन के 13 कोच पटरी से उतरे थे। छह यात्री घायल हुए, जिसमें से पांच का घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार कराया गया। एक महिला यात्री का उपचार छपरा स्थित जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घायल महिला यात्री को पांच हजार रुपये अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने दुर्घटना की जांच के लिए चार अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। अधिकारियों ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आज निरस्त रहेगी गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी

गोरखपुर। एनईआर के वाराणसी मंडल स्थित गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर चलने वाली 55074 गोरखपुर-नरकटियागंज और 55080 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी एक अप्रैल को अपरिहार्य कारणों से निरस्त रहेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसपंर्क अधिकारी चंद्र प्रकाश चौहान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed