फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमएमएमयूटी में अभ्युदय का रंगारंग आगाज

एमएमएमयूटी में अभ्युदय का रंगारंग आगाज

Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में अभ्युदय का रंगारंग आगाज
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अभ्युदय-19’ का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अभ्युदय-19’ का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के बीच शुक्रवार को हुआ। सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘हीट्स’ में नृत्य और संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


तीन दिनों के आयोजन में पहले दिन नृत्य, संगीत, कला, मेंहदी प्रतियोगिता हुई। बहुउद्देशीय भवन को चारों तरफ से सजाया गया था। पहली प्रतियोगिता हीट्स की निर्णायक मंडली में बीट्स क्रैकर्स डांस अकादमी के संदीप यादव तथा जय चौधरी एवं आशीष एक्स फैक्टर डांस अकादमी के आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके बाद हाउस ऑफ कॉमन्स एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन फाइनल संगोष्ठी सभाकक्ष में किया गया। इसके बाद कला से संबंधित प्रतियोगिताएं हुई। जिनमें फेस पेंटिंग एवं कार्ड मेकिंग में विद्यार्थियों की प्रतिभा को खूब सराहा गया। फेस पेंटिंग के निर्णायक शिक्षक पीपी पांडेय एवं डॉ. नवदीप सिंह एवं कार्ड मेकिंग में डॉ. स्नेहा गुप्ता एवं डॉ. स्वाति गंगवार रहे।
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में छात्र भी शामिल हुए

अंतिम प्रतियोगिता मेंहदी रचाने की हुई। इसमें छात्राओं के अलावा छात्रों ने भी हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. अवधेश कुमार एवं श्वेता यादव रहीं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा चार मार्च को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्ट नाइट में पास मुफ्त

गोरखपुर और आसपास के कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए दो और तीन मार्च को आयोजित फेस्ट नाइट में पास मुफ्त कर दिया गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज का परिचयपत्र लेकर आना होगा। इंजीनियरिंग कॉलेजों के अलावा आने वाले विद्यार्थियों के लिए पास का शुल्क 300 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed