फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two sentenced life imprisonment

सभी 16 गवाह मुकर गए फिर भी दो को उम्रकैद

Fri, 01 Mar 2019 11:14 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
two sentenced life imprisonment
court - फोटो : PTI
पडरौना। करीब पांच साल पहले रामकोला क्षेत्र में दुष्कर्म में विफल होने पर केरोसिन डालकर युवती को जिंदा जलाने के दो आरोपियों को एडीजे कोर्ट ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही दस-दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष से मुकदमे की पैरवी कर रहे सहायक शासकीय अधिवक्ता केके पांडेय ने बताया कि रामकोला क्षेत्र की पीड़ित मां ने तहरीर दी थी कि नौ अप्रैल 2014 को दोपहर करीब दो बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान तैयब और अमित गुप्ता उसके घर में घुस गए। उन्होंने बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


विफल होने पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर उसे जला दिया। आग की लपटों के साथ वह घर से बाहर आ गई। गांव के लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। बेटी ने पुलिस को बयान भी दिया था। आरोपियों के नाम बताए थे। बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में दुष्कर्म के प्रयास, जलाकर मारने सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे में 16 गवाह थे, जो सुनवाई के दौरान मुकर गए। फिर भी दस्तावेजी साक्ष्य एवं मृत्यु से पहले पीड़िता के बयान के आधार पर शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ला ने आरोपी तैयब और अमित गुप्ता को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन्हें दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। दोनों आरोपी पहले से ही जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed