{"_id":"5c114c74bdec22415a7fa963","slug":"121544637556-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों ने दिया धरना
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों ने दिया धरना
- 11 सूत्री मांगें 19 दिसंबर तक पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एक परिसर में मौजूद विद्यालयों के एकीकरण के विरुद्ध प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया और फैसले को वापस लेने की मांग की।
जिलाध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने कहा कि एक ही परिसर के विद्यालयों के विलय से प्रधानाध्यापकों के पद कम होंगे। शिक्षक हितों में किसी भी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी, पदोन्नति आदि 11 सूत्री मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे।
जिलामंत्री श्रीधर मिश्र ने कहा कि 19 दिसंबर तक मांगें नहीं मानी गईं तो 20 दिसंबर से शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। अनुदेशक संघ ने भी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संचालन श्रीधर मिश्र व उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा ने किया। धरने को प्रदेश मंत्री राजेश धर दुबे, कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय, ज्ञानेंद्र ओझा, अनिल पांडेय, बिपिन दुबे, राजेश पांडेय, जयप्रकाश मद्धेशिया, महेश शुक्ल आदि ने संबोधित किया।