फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हर गांव में दिसंबर तक पहुंच जाएगी बिजली

हर गांव में दिसंबर तक पहुंच जाएगी बिजली

Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
हर गांव में दिसंबर तक पहुंच जाएगी बिजली
दिसंबर तक जिले के हर गांव में बिजली
विज्ञापन

66082 घरों में अब तक पहुंचाई जा चुकी है रोशनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दिसंबर माह के अंत तक जिले के सभी गांवों व मजरों को सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण से संतृप्त करने तैयारी है। इस योजना के तहत जिले में अब तक 66 हजार 082 परिवारों को बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। इसमें भी सर्वाधिक सदर डिवीजन की ओर से 25 हजार 595 परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए गए हैं.

सौभाग्य योजना के तहत जिले में कुल 2 लाख 89 हजार 75 परिवारों को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य है। योजना के तहत सभी गांवों व मजरों में रहने वाले परिवारों तक विद्युत कनेक्शन पहुंचाने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विद्युत निगम की तरफ से गांवों में शिविर लगाकर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। ताकि जल्द सभी घरों में बिजली कनेक्शन दिए जा सकें। अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि लोगों में जागरूकता के अभाव होने के कारण निगम के कर्मचारियों को कनेक्शन देने में परेशानी हो रही है। शिविर लगने के बाद भी गांवों में कई लोग बिजली कनेक्शन नहीं ले रहे। जबकि लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन देने का कार्य चल रहा है। गांवों के वरिष्ठ नागरिकों व ग्राम प्रधानों का सहयोग मिले तो लक्ष्य जल्द पूरा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी गांवों में दिसंबर तक बिजली कनेक्शन देने का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed