फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉ. सुरहीता करीम का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

डॉ. सुरहीता करीम का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Sun, 18 Feb 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 18 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
डॉ. सुरहीता करीम का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
कांग्रेस प्रत्याशी सरहीता करीम का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद डॉ. सुरहीता करीम के गोरखपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए पार्टी हाईकमान के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ बैठक में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए डॉ. सुरहीता करीम को प्रत्याशी तय किया था। शनिवार को करीब तीन बजे हवाई मार्ग से दिल्ली से गोरखपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, अनवर हुसैन, दिलीप कुमार निषाद, अभिषेक अग्रहरि, सदानंद पांडेय, श्यामचंद्र सोनकर, नासिर मुन्ना, जैमिनी पांडेय, जयंत पाठक समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई
जिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव एनके नदीम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डॉ. सुरहीता करीम को प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई गई। साथ ही कहा गया कि पार्टी ने स्वच्छ और बेदाग छवि की महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाकर बहुत ही बेहतर काम किया है। इस मौके पर ज्ञान मिश्रा, गोपाल शुक्ला, नवनीत गुप्ता, औसाफ अहमद अंसारी, अमित चंद्र गोंड़, राजेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जिला और महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक
जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने बताया कि रविवार को दिन में एक बजे गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन सभागार में जिला और महानगर कांग्रेस इकाई की बैठक होगी। इसमें लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम भी मौजूद रहेंगी। इसमें चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed