फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नए साल पर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

नए साल पर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sat, 30 Dec 2017 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 30 Dec 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
नए साल पर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
ट्रैफ‌िक डाइवर्जन
शहरवासियों को नए साल के जश्न में कोई खलल न पड़े इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था की है। जाम की समस्या से निपटने के लिए तय हुआ है कि रविवार (31 दिसंबर) की सुबह छह बजे से शहर के भीतरी हिस्से में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था दो जनवरी की भोर में तीन बजे तक लागू रहेगी। इसका विस्तृत ब्यौरा यातायात पुलिस ने जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य वर्मा ने बताया कि यातायात सिपाही रविवार को सुबह से अलर्ट रहेंगे। यातायात में बदलाव का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। एक जनवरी को सुबह तीन बजे के बाद पुरानी व्यवस्था बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन


इन रास्तों से जाएंगे भारी वाहन
- लखनऊ से गोरखपुर, नौसड़ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर, रुस्तमपुर से अमर उजाला तिराहे से देवरिया बाईपास से खोराबार की तरफ से निकाला जाएगा। पैडलेगंज की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

- देवरिया की ओर से आने वाले वाहनों को खोराबार बाईपास से अमर उजाला तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर, नौसड़ से निकाला जाएगा।
- कुशीनगर से आने वाले भारी वाहनों को कूड़ाघाट तिराहे से खोराबार बाईपास, तारामंडल, ट्रांसपोर्ट नगर, नौसड़ की तरफ ले जाया जाएगा। आवश्यकतानुसार जगदीशपुर कोनी से ही फोरलेन पर वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महराजगंज, फरेंदा की ओर से आने वाले वाहन बरगदवां से डायवर्ट किए जाएंगे। वाहन फर्टिलाइजर, करीमनगर, खजांची, पादरी बाजार, कौवाबाग, पैडलेगंज होते हुए नौसड़ की तरफ जाएंगे।
- पिपराइच की ओर से आने वाले भारी वाहन पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज के रास्ते नौसड़ तक जाएंगे।

यातायात पुलिस की शहरवासियों से अपील
- वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें
- अभिभावक अव्यस्क बच्चों को वाहन न चलाने दें
- बाइक पर तीन लोग एक साथ न चलें
- बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं
- कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं
- कोहरे के लिहाज से वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर अवश्य लगा लें
- यातायात नियम, संकेतों का पालन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed