{"_id":"5a255e394f1c1bca678bf8bb","slug":"121512398393-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छात्राएं मुखर हों, शोहदों से हम निपटेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छात्राएं मुखर हों, शोहदों से हम निपटेंगे’
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को जागरूक किया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे की ओर से शुरू किए गए नारी सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को शुभारंभ हुआ। अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें किसी भी तरह की असुरक्षा पर पुलिस को फौरन इत्तला करने की सलाह दी। इस दौरान कई छात्राओं ने अपने साथ हुई घटनाओं का भी जिक्र किया, जिस पर शालिनी सिंह ने तत्काल एक्शन लेने का भरोसा दिया।
महिला थाना प्रभारी ने कहा कि खुद को असहाय समझने की जरूरत नहीं है। अपनी समस्याएं बताकर पुलिस की मददगार बन सकती हैं। इसके लिए अपने झिझक को तोड़ना होगा और मुखर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। आपको खुद की शक्ति को पहचानना होगा। दो छात्राओं ने दुर्गाबाड़ी तिराहा, तिवारीपुर में शोहदों के परेशान करने की जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही चौराहों पर चौकसी बढ़ाकर शोहदों को पकड़ेंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य रेमी यादव समेत स्कूल की शिक्षक मौजूद रहीं।
शिकायत पेटिका में डालें आपबीती
महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं से कहा कि अपने साथ अभद्रता, छेड़खानी या अन्य समस्याएं शिकायत पेटिका में लिखकर डाल दें। हर सप्ताह शिकायत पेटिका चेक होती है। निश्चिंत रहे पूरी गोपनीयता बरती जाएगी।
विज्ञापन
यहां करें शिकायत
फोन कॉल या साइबर क्राइम के लिए महिला हेल्पलाइन : 1090
छेड़खानी की घटनाओं के लिए : डॉयल 100
महिलाओं की अन्य समस्याओं के लिए : 9454403518, 9454401054