फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रनेताओं की भूख हड़ताल जारी

छात्रनेताओं की भूख हड़ताल जारी

Sun, 27 Aug 2017 08:31 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
छात्रनेताओं की भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग लेकर एडी बिल्डिंग पर चल रही छात्रनेताओं की भूख हड़ताल रविवार को भी जारी रही। दूसरे दिन पूर्व छात्रनेताओं ने प्रदर्शन स्थल पर आकर छात्रनेताओं को समर्थन दिया और कहा कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की डेट घोषित नहीं की जाती है, तब तक ये प्रदर्शन जारी रहेगा।

छात्रनेता अन्नु प्रसाद नेे कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की प्राथमिकताओं में छात्रसंघ चुनाव है ही नहीं। शिक्षक संघ चुनाव या कर्मचारी संघ चुनाव के लिए उन्हें प्रदेश सरकार से कोई अनुमति की जरूरत नहीं पड़ती है। जब बात छात्रसंघ चुनाव की आती है तो यूनिवर्सिटी प्रशासन हीलाहवाली करने लगता है। शिवशंकर गौड़ ने कहा कि छात्रसंघ का अस्तित्व ही छात्रहित से जुड़ा है, मगर इसे लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन बिल्कुल संजीदा नहीं है। भूख हड़ताल में पवन कुमार,़ अमित कुमार गुप्ता, भास्कर चौधरी, अभिषेक कुमार यादव, राकेश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed