{"_id":"597248fd4f1c1bf3368b49a0","slug":"121500662013-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब युवक का शव नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब युवक का शव नदी में मिला
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के चकदेइयां गांव निवासी एक युवक का शव शुक्रवार को छोटी गंडक नदी में गांव के नजदीक ही मिला। मृत युवक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह युवक बृहस्पतिवार से ही लापता था। उसके नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।
चकदेइयां गांव निवासी 28 वर्षीय हरी राजभर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह नदी में एक युवक का शव बहने की जानकारी होने पर पहुंचे भाई कोमल ने उसकी शिनाख्त की। कोमल की सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में चर्चा है कि यह युवक नदी की तरफ शौच करने गया था और वहां पानी में डूब गया।
इस संबंध में कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।