फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मैक्सिमम मार्क्स एक हजार, दे दिए 1497

मैक्सिमम मार्क्स एक हजार, दे दिए 1497

Mon, 17 Jul 2017 08:07 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
मैक्सिमम मार्क्स एक हजार, दे दिए 1497
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एक छात्र को टोटल मार्क्स से करीब 500 नंबर ज्यादा देने का मामला प्रकाश में आया है। मॉनीटरिंग के अभाव में मार्क्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया। रिजल्ट चेक करने पर छात्र को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने यूनिवर्सिटी प्रशासन से संपर्क किया। मामला सामने आते ही जिम्मेदारों को हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गलती सुधारी।
यूनिवर्सिटी एमए मनोविज्ञान के छात्र चंद्र प्रकाश यादव को फाइनल ईयर में टोटल 1000 मार्क्स में से 1497 मार्क्स दे दिए गए। करीब एक सप्ताह पहले छात्र ने जब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा तो उसके होश ही उड़ गए। मार्क्स का प्रिंट आउट लेकर वह इलेेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग (ईडीपी) सेल और फिर परीक्षा नियंत्रक के पास पहुंचा। जिम्मेदारों को गलती का एहसास होने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गलती दुरुस्त की।
विज्ञापन


ईडीपी सेल से अपलोड होता है रिजल्ट
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के ईडीपी सेल से ही गोरखपुर यूनिवर्सिटी के रिजल्ट घोषित किए जाते हैं। यहीं से विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट भी जारी होती है। जिम्मेदारों की लापरवाही से बिना मॉनीटरिंग के ही रिजल्ट अपलोड कर दिए जाते हैं। गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदारों की ओर से दूसरे लोगों पर आरोप मढ़ दिए जाते हैं। इसकी बानगी एमए मनोविज्ञान के छात्र के साथ हुई घटना से आसानी से लगाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो विभाग के ही आधा दर्जन विद्यार्थियों को भी इन्हीं हालात से गुजरना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी होगा नोटिस
रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने का जिम्मा प्राइवेट एजेंसी को सौंपा गया है। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में आई तकनीकी खराबी से गलत रिजल्ट अपलोड हुआ है। कार्यदायी एजेंसी को नोटिस जारी कर उससे जवाब तलब किया जाएगा।
- प्रो. अजय कुमार गुप्ता, ईडीपी सेल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed