{"_id":"596bc8cd4f1c1bb9168b463f","slug":"121500235981-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्वरित समाधान नहीं तो शिक्षण कार्य बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्वरित समाधान नहीं तो शिक्षण कार्य बंद
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में हुई। शिक्षक नेताओं ने कहा कि वेतन, बकाया भुगतान, चयन और पदोन्नति जैसी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को मांगपत्र दिया जाएगा। त्वरित निस्तारण नहीं किया गया तो विद्यालयों में नामांकन और शिक्षण कार्य बंद कर दिया जाएगा।
प्रदेशीय मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग में समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं किया जा रहा है। शिक्षक अपने हक के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं। अगर अधिकारी नहीं चेते तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। मंडलीय मंत्री ज्ञानेश राय ने कहा कि अधिकारी, शिक्षकों के साथ व्यवहार में सुधार लाएं। मंडलीय अध्यक्ष श्रीनाथ दीक्षित ने कहा कि युवा शिक्षक संगठन को मजबूत करने और संघर्ष के लिए तैयार रहें।
इस दौरान जिला मंत्री मुरली धर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रामेंद्र प्रताप चंद, कोषाध्यक्ष दिग्विजय नाथ पांडेय, अजय कुमार शुक्ल, आनंद सिंह, लल्लन चौहान, कुंवर भगत सिंह, शुभ नारायन राय, अयोध्या राय, दीप नारायन पांडेय, देवनाथ राय, कमलेश मिश्र, नजमुल हसन, नवनीत राय आदि मौजूद रहे।