{"_id":"5943db5d4f1c1be61c8b4672","slug":"121497619293-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष विंग में सिखाए गए योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष विंग में सिखाए गए योग के गुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
योग से मनुष्य जीवन भर निरोग रह सकता है। कई योगासन ऐसे हैं, जिनसे विद्यार्थी अपने को एकाग्र कर सकता है। ये बातें योग शिविर के दौरान योग चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ने कहीं।
जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में 15 से 21 जून तक सुबह 8 से 9 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें योग चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार लोगों को विभिन्न प्रकार के योग आसन व उनके लाभ बता रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सिखाया कि योग से विद्यार्थी अपने मन को कैसे एकाग्र करें। उन्होंने दिन भर घरेलू काम से होने वाली थकान को दूर वाले आसन के साथ ही बुजुर्गों के लिए खास आसन बताए। मरीज कैसे योग करें, इस विषय पर भी प्रकाश डाला।
योग शिविर में प्रतिभागी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ व मरीजों का डॉ. संतोष ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि योग शिविर का समापन योग दिवस के दिन किया जाएगा। डॉ. संतोष ने योग दिवस के दिन सभी से यथा संभव योग करने की अपील की।