फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1161 children died in 9 onths

9 महीने में 1161 मासूमों ने तोड़ा दम

Sat, 08 Oct 2016 07:51 PM IST
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 08 Oct 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
1161 children died in 9  onths
एनआईसीयू - फोटो : file photo
यूं तो अस्पताल में जिंदगी और मौत दोनों ही सामान्य सी बात है। लेकिन मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू (न्यूनेटल इनसेंटिव केयर यूनिट) में होने वाली मौतें अब व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं। यहां नौ महीने (जनवरी से सितंबर) में 1161 मासूमों की मौत हुई है। मरने वाले बच्चे सिर्फ इंसेफेलाइटिस के ही नहीं है, बल्कि पीलिया, निमोनिया जैसे रोगों के भी हैं। हालांकि डॉक्टर इस बारे में खुलकर तो कुछ नहीं बोल रहे, मगर दबी जुबान सभी यह मानते हैं कि इसकी मुख्य वजह संक्रमण हो सकती है। चूंकि एक ट्रेडल पर एक से अधिक मरीज रखे जाते हैं, जो सीधे तौर पर संक्रमण को बढ़ावा देते है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में 40 जार का एनआईसीयू है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के हिसाब से यह संख्या बेहद कम पड़ जाती है और एक जार में ही दो से तीन और कभी कभी चार बच्चों को रखा जाता है। डॉक्टर एक ओर बच्चे को ठीक करने के लिए दवाएं देते है तो दूसरी ओर संक्रमण के खतरे से चाहकर भी नहीं बचा पाते हैं। नौ महीने में 1161 मौतों की यही वजह बताई जा रही है। वहीं 194 बच्चों के घर वाले इन इंतजामों से या तो नाखुश होकर चले गए या फिर रेफर कर दिया गया। शासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए तमाम कोशिशें भी की जा रही हैं मगर आईसीयू में बेडों की कमी से इन कोशिशों पर पानी फिर जा रहा है। दवाएं, डॉक्टर सब कुछ होने के बावजूद ये अव्यवस्थाएं मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ चिकित्सक बताते हैं कि बहुत से ऐसे बच्चे होते हैं, जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। वह कुपोषित होते हैं और हम जानते भी हैं कि ऐसे बच्चों में संक्रमण का खतरा है, मगर कर कुछ नहीं सकते हैं। कई बार एक जगह से दूसरे जगह हटाकर उनकी जान बचा भी ली जाती है, मगर अक्सर हम लोग हार जाते हैं। नियम तो यही है कि एक जार पर एक ही बच्चे को रखा जाए ताकि संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर सांसद ने भी उठाया था मुद्दा
इस गंभीर मसले को सांसद आदित्यनाथ ने भी उठाया। उन्होंने कुछ दिन पहले सुपर स्पेशियलिटी का शिलान्यास करने आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सामने बड़ी मजबूती से इस समस्या को रखा था। एक ट्रेडल पर कई मरीजों को रखने और संक्रमण के खतरे को उठाते हुए उन्होंने इसके दायरे को बढ़ाने की मांग भी की है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने भी अपनी हामी भरी है।


भेजा जा चुका है प्रपोजल
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एनआईसीयू का दायरा बढ़ाने के लिए प्रपोजल तैयार कर शासन को कई बार भेज चुका है। अभी छह महीने पहले ही प्राचार्य ने प्रपोजल भेजा, मगर मंजूरी नहीं मिल सकी। प्राचार्य ने दौरे पर आए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से यह समस्या साझा की थी।

इन महीनों में हुई इतनी मौतें 
महीना    मौत
जनवरी    40 
फरवरी    80
मार्च    126
अप्रैल    102 
मइ    110
जून    135
जुलाई    171
अगस्त    216
सितंबर    181
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed