{"_id":"5ca380ccbdec22140a175e95","slug":"11554219212-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुल सकता है एक तरफ का नंदानगर अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुल सकता है एक तरफ का नंदानगर अंडरपास
Wed, 03 Apr 2019 12:52 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
अभी 15 मीटर संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। यदि काम अधूरा रहा तो एक तरफ का अंडरपास बृहस्पतिवार को खोला जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि नंदानगर से मोहद्दीपुर की तरफ आने वाले अंडरपास का निर्माण हो गया है। रंगाई-पुताई के साथ लाइटिंग का काम हो चुका है। अब संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। देररात तक काम होगा। बुधवार को संपर्क मार्ग का निर्माण पूरा हुआ तो इसे तत्काल जनता के आने-जाने के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसा नहीं हुआ तो अगले दिन आवागमन का विकल्प मिलेगा। वहीं, मोहद्दीपुर से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले अंडरपास का काम पूरा नहीं हुआ है। रंगाई-पुताई के साथ संपर्क मार्ग का काम 20 अप्रैल तक पूरा होगा। इसके बाद ही दूसरे तरफ का अंडरपास आम जनता के लिए खोला जा सकेगा।