फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   anti national post

सोशल साइट पर राष्ट्रविरोधी पोस्ट से हंगामा

Fri, 01 Mar 2019 11:14 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
anti national post
जूता व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सेवरही(कुशीनगर)। राष्ट्रविरोधी संदेश प्रसारित करने के आरोप में सेवरही कस्बे के एक व्यवसायी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोशित युवकों ने जोरदार हंगामा किया। युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आशंका में चालान कर दिया है। सेलफोन को जब्त कर जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर-तीन किदवईनगर के जूता व्यवसायी नजरुल्लाह सिद्दीकी के फेसबुक पर देशविरोधी टिप्पणी से नाराज युवक सड़क पर आ गए। आरोपी की गिरफ्तारी केे लिए युवकों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


इसी बीच हियुवा के तहसील प्रभारी अवधेश आर्या की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग तहसील कार्यालय पर नारेबाजी करने लगे। उधर, पुलिस ने जब उसे थाने से एसडीएम कार्यालय के लिए रवाना किया तो बड़ी संख्या में युवक उसके पीछे बाइक से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गोपनीय स्थान पर रुक गई और एसडीएम कार्यालय के लिपिक की मदद से चालानी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कराया और उसे जेल भेज दिया। एसडीएम अरविंद कुमार के मुताबिक तनाव को देखते हुए ऐसा करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी के सेलफोन को पुलिस के साइबर सेल में परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोप की सत्यता पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यह पहली बार देखने को मिला कि बार एसोसिएशन ने भी सामूहिक रूप से जमानत याचिका से इनकार कर दिया।


इस दौरान मनीष श्रीवास्तव, हिमांशु जायसवाल, अभिषेक, रामजी कसेरा, सौरभ श्रीवास्तव, राहुल मिश्र, पीयूष नियोगी, राहुल वर्मा, विजय ब्याहुत, धीरज तिवारी, अमन सोनी, आलोक शुक्ला, मिंटू रौनियार, भोला राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed