फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाया

पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाया

Fri, 15 Feb 2019 10:30 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 15 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाया
लोटन में पाक पीएम का पुतला जलाते हियुवा व भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सीआरपीएफ के काफिले मेें आत्मघाती हमले के विरोध में अभाविप ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाक पीएम का सिद्धार्थ तिराहे पर पुतला जलाया। इस मौके पर नगर मंत्री प्रांशु त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, शिवशक्ति शर्मा, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे। गौसिया जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आतंकवाद का पुतला जलाया। अब्दुल कलाम, लैश मोहम्मद, उस्मान गनी, इसरार अहमद, इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोटन प्रतिनिधि के अनुसार, हियुवा ब्लॉक इकाई लोटन व भाजपा ने संयुक्त रूप से हियुवा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह की अगुवाई में लोटन तिराहे पर पाक पीएम का पुतला जलाया। इस दौरान व्यापारियों ने दुकानें भी बंद रखीं। बबलू पांडेय, योगेंद्र साहनी, बेद प्रकाश पांडेय, शरद सिंह, विक्की कसौधन, भाजपा के बृजबिहारी मिश्र, डॉ. हरिराम सिंह, प्रेम चंद मोदनवाल आदि मौजूद रहे।सोहांस में आदित्य मणि त्रिपाठी के अगुवाई में व्यापारियों ने दुकानें बंद करके विरोध जताया और पाक के पीएम का पुतला फूंका। लालमणि, शंभू दूबे, अरुण मणि, शैलेंद्र मणि, पूरन मणि, प्रिंस, मनीष, मनबहाल आदि मौजूद रहे। गौरा बाजार में भगवा रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाकर विरोध जताया। राकेश कुमार मिश्रा, छात्र संघ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, धीरज गुप्ता, गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार बढ़नी मालगोदाम तिराहे पर भाजपा नेता सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में मसूद अजहर व पाक पीएम के खिलाफ पुतला फूंका। इस मौके पर सुनील अग्रहरि, सतीश शर्मा, दिलीप मद्धेशिया, अश्वनी श्रीवास्तव, वीनू भश्रीवास्तव, सरजू नेता, पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र पाठक, पंकज चतुर्वेदी, गणेश अग्रहरी, ब्रजेश कुमार, भरत भूषण, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुुसार, आदर्श नगर पंचायत सभागार कक्ष में शुक्रवार को हियुवा कार्यकर्ताओं की बैठक में पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले की घोर निंदा की गई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश महामंत्री ई. पीके मल्ल ने कहा कि शहीद सैनिकों की कुर्बानी का जवाब आतंकियों को केंद्र की मोदी सरकार जल्द देगी। हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने कहा कि आतंकियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम भाजपा सरकार करेगी। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन चौरसिया, जिला महामंत्री अजय सिंह, संजय कसौधन, मनोज तिवारी, विशुनदेव तिवारी, विष्णु बुबुना, मनोज वर्मा, विष्णुदयाल चौरसिया मौजूद रहे। गड़ाकुल छात्रसंघ तिराहे से छात्रसंघ महामंत्री रामू मौर्य व ऋषि कुमार वर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों श्रद्धांजलि दी गई। दीपक भारती, कौशल, रवि, आकाश वर्मा, गोलू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed